{"_id":"5a1d492f4f1c1ba12d8b531a","slug":"161511868719-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ओ माई फ्रेंड गनेशा’ पर झूमे बच्चे, फैंसी ड्रेस का भी जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ओ माई फ्रेंड गनेशा’ पर झूमे बच्चे, फैंसी ड्रेस का भी जलवा
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
नृत्य करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव सोमवार रात धूमधाम से मनाया गया। फैंसी ड्रेस पहनकर बच्चे रेंप पर थिरके तो ‘ओ माई फ्रेंड गनेशा’ पर पेशकश ने दर्शकों का मनमोह लिया। देशभक्ति के गीतों ने समां बांध दिया। मुख्य अतिथि बरेली के देवमूर्ति अग्रवाल ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। शानदार प्रदर्शन के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
स्कूल परिसर में वार्षिकोत्सव का आगाज शाम करीब सात बजे हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि देवमूर्ति अग्रवाल और पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। सबसे पहले गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना की। ओ माई फ्रेंड गनेशा पर कक्षा केजी के बच्चों ने अपनी पेशकश से दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी के रूप में बच्चों का प्रदर्शन भी शानदार रहा। रघुपति राघव राजाराम और तू प्यार का सागर गीत सभी ने गुनगुनाया। कक्षा-पांच के बच्चों ने महिला सशक्तीकरण पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
फैंसी ड्रेस में रेंप पर प्रदर्शन किया। राजस्थानी नृत्य ने धूम मचा दी। मुख्य अतिथि समेत अतिथियों में शामिल डॉ. संजीव गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन के लिए बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दी। समापन पर स्कूल स्टाफ के साथ पूनम अग्रवाल, नीलांशु अग्रवाल, नंदिता अग्रवाल और प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने मंच पर पहुंचकर प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर गौरव गर्ग, अरुण अग्रवाल, राजन मेंदीरत्ता, सुभाषचंद्र मिनोचा, मितेंद्र गुप्ता, गोपाल शर्मा, देवेंद्र सिंह त्यागी, राजू भूटानी, अजय यादव आदि मौजूद थे।