फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   धूमधाम से निकाली गई नगर में शोभायात्रा.

धूमधाम से निकाली गई नगर में शोभायात्रा.

Sun, 08 Oct 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई नगर में शोभायात्रा.
धूमधाम से निकाली गई नगर में शोभायात्रा. - फोटो : बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली।
विज्ञापन

श्री प्राचीन रामलीला के तत्वावधान में नगर में रामबारात धूमधाम से निकाली गई। नगर में जगह जगह रामबारात का स्वागत किया गया। कमेटी अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश सिंह ने भगवान राम, लक्ष्मण व सीता के स्वरूपों को तिलक लगाकर और आरती उतारकर बारात को रवाना किया। भगवान शंकर, मां काली, राधाकृष्ण और शिव पार्वती की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इससे पूर्व रामलीला के मुख्य अतिथि विधायक आरके शर्मा ने कहा कि हमें रामलीला से सीख लेनी चाहिए और सत्य के मार्ग पर चलना चहिए। इससे पूर्व उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोतवाल राजेश कश्यप, चौकी इंचार्ज राहुल सिसौदिया, अखिलेश मिश्रा, प्रदीप शर्मा, राजकुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
इधर वाकर पुर गांव में पूर्व विधायक योगेंद्र सागर ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया।
इस्लामनगर। कस्बे में चल रहे रामलीला मेले में शनिवार को रावण का पुतला दहन किया गया। मेला अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने बताया कि 11 अक्तूबर तक रामलीला मेन बाजार स्थित रामलीला स्टेज पर होगी जहां राजगद्दी का मंचन किया जाएगा। रावण दहन के समय मेला कमेटी के महामंत्री अतुल वैश्य , मुनेंद्र आर्य , पप्पू दादा, निखिल गुप्ता, विनोद शंखधार, सुशील पाठक, लक्ष्मीकांत मिश्रा, सौरभ दादा, मुकेश गुप्ता, त्रिलोकी गुप्ता, मुकुल गुप्ता आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन

सैदपुर। मंदिर मड़ी पर आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में धनुष तोड़कर भगवान श्री राम ने सीता से स्वयंवर रचाया। लोगों में खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर कमेटी संरक्षक अखिलेश्वर दयाल सक्सेना, रामौतार शर्मा के साथ पंकज शर्मा, नन्द लाल, निखिल महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककराला। ब्लाक कादरचौक के ग्राम कुंडेली बदुल्लागंज में रामलीला मेला कई सालों से लगता आ रहा है। इस बार भी कुंडेली बदुल्लागंज में रामलीला महोत्सव 11 अक्तूबर को होगा। यह जानकारी रामलीला कमेटी बदुल्लागंज अध्यक्ष रक्षपाल वर्मा ने दी।

मुजरिया। कृषि इंटर कॉलेज अलीगंज मुजरिया चौकी के प्रांगण में श्री रामलीला चल रही। इसमें राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर प्रबंधक सत्यपाल सिहं सोलंकी, दीपक सोलंकी, राधेश्याम, रामकुमार दीक्षित, डीपी सिंह, सोहनपाल वघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed