फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पहले दिन नहीं खुले धान खरीद केंद्र

पहले दिन नहीं खुले धान खरीद केंद्र

Tue, 26 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन नहीं खुले धान खरीद केंद्र
विज्ञापन

बदायूं। शासन ने 25 सितंबर से धान खरीद शुरू करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को जिले के अधिकतर धान खरीद केंद्र बंद रहे। दो-चार केंद्रों पर कर्मचारी पहुंचे भी तो खरीद नहीं हुई।
जिले में धान खरीद के लिए 28 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को पहले दिन इन खरीद केंद्रों पर न कोई कर्मचारी पहुंचा और न अधिकारी। यानी पहले दिन सरकारी धान केंद्रों पर खरीदारी शून्य रही। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दो दिन पहले हुई बारिश ने किसानों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। बारिश की वजह से एजेंसियों की ओर से खोले गए खरीद केंद्रो पर व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

--
शासन ने रखा 43800 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य
जिले में धान की खरीद करने का लक्ष्य शासन की ओर से 43800 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। जिले में करीब 20000 हजार किसान धान की खेती करते हैं। डिप्टी आरएमओ का कहना है कि बिना पंजीकरण वाले किसान धान क्रय केंद्र पर नहीं बेच पाएंगे, लेकिन धान खरीद के लिए अब तक सौ, दो सौ किसानों का पंजीकरण हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बारिश की वजह से किसानों के धान की आवक नहीं हो पाई है। मंगलवार से सभी केंद्र खुलेंगे। मैं स्वयं जाकर केंद्रों का निरीक्षण करूंगा। पंजीकरण कराने वाले किसानों को खरीद केंद्रों पर धान बेचने में कोई असुविधा नहीं होगी। -हरवेंद्र कुमार, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed