फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वजीरगंज में किशोरी और महिला से दुष्कर्म

वजीरगंज में किशोरी और महिला से दुष्कर्म

Mon, 17 Jul 2017 06:22 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज में किशोरी और महिला से दुष्कर्म
बदायूं।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में महिला और किशोरी से रेप के मामले सामने आए हैं। एक गांव में कूड़ा डालने गई किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। दूसरे मामले में घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला और किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।
वजीरगंज थाने के एक गांव के व्यक्ति का कहना है कि उसकी 14 साल की बेटी शुक्रवार सुबह घर से घूरे पर कूड़ा डालने के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव के ही विनोद पुत्र जानकी ने उसे रास्ते में घेर लिया। उसे खींच कर अपने घर ले गया। वहां दुष्कर्म किया। बेटी ने घर पर आकर इस बारे में बताया। इसके बाद पिता उसे लेकर थाने पहुंचा। जांच के बाद पुलिस ने मामले में विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दूसरा मामला वजीरगंज थाने की बगरैन चौकी क्षेत्र का है। क्षेत्र के एक व्यक्ति का कहना है कि वह घर से गया हुआ था। उसकी 38 वर्षीय पत्नी घर पर अकेली थी। सुमित पुत्र वीरपाल तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया। यहां तमंचे के बल पर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी फिलहाल पुलिस पकड़ से बाहर है। एसपी देहात एसपी सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी और महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed