फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नई सड़क पर भी अधूरे छोड़े फुटपाथ, दामन पर लगे दाग

नई सड़क पर भी अधूरे छोड़े फुटपाथ, दामन पर लगे दाग

Tue, 20 Jun 2017 06:07 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
नई सड़क पर भी अधूरे छोड़े फुटपाथ, दामन पर लगे दाग
उझानी (बदायूं)। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से पिछले साल बनकर तैयार हुई बिल्सी रोड के दामन पर गड्ढों के दाग लग गए हैं। बड़े महादेव के मंदिर और गौतमपुरी मोड़ के पास सीमेंट धुलते ही बजरी भी जवाब दे गई। सड़क के दोनों ओर अधिकतर हिस्से में पीडब्ल्यूडी ने फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग कराई लेकिन बाईपास से सटे इलाके को अधूरा छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र वाली बिल्सी रोड के उच्चीकरण और जीर्णोद्धआर का काम करीब दो साल पहले शुरू हुआ था। एक तो निर्माण कार्य की रफ्तार ही काफी ढीली रही, उस पर निर्माण के दौरान ही किलाखेड़ा मोड़ से आगे चलकर निर्माण की गुणवत्ता पर दुकानदारों समेत आसपास के लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। नई सड़क पर गड्ढों की शुरुआत बड़े महादेव के मंदिर के पास से हुई। धीरे-धीरे चार-पांच स्थानों पर सड़क जवाब दे गई है। सड़क के दोनों ओर अधिकतर हिस्से पर फुटपाथ भी बना दिया गया। देवनागरी इंटर कॉलेज और बाइपास से सटे इलाके में अब तक फुटपाथ का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। मोहल्ले के लोगों में अजय तोमर और हरीओम ने बताया कि फुटपाथ का काम करीब तीन महीने से बंद पड़ा है। इसे लेकर कई दुकानदारों ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों से भी शिकायत की लेकिन गौर नहीं किया गया। फुटपाथ के अभाव में अहीर टोला और देवनागरी कॉलेज के पास के लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर चढ़ने की कोशिश करते वक्त बाइक सवार फिसल जाते हैं।
विज्ञापन

--
गड्ढामुक्त अभियान के दौरान बनाए एप्रोच रोड
उझानी। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभालते ही सड़कों को गड्ढामुक्त करने का फरमान सुनाया था। पीडब्ल्यूडी ने बिल्सी रोड के दोनों छोर पर एप्रोच रोड नहीं बनाई थी, सो अफसरों को कार्रवाई का डर सताने लगा। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को लगाकर घंटाघर चौराहे और बाइपास पर एप्रोच रोड बनाकर मार्केट की सड़क को जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed