फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   16 children fell ill after eating the feast at the wedding ceremony in Budaun

Budaun News: शादी समारोह में दावत खाने के बाद 16 बच्चे बीमार, 10 को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Mon, 08 May 2023 01:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 May 2023 01:28 PM IST
सार

गांव खेड़ा जलालपुर में रविवार शाम तिलक की दावत चल रही थी। गांव के सभी लोग दावत खाने गए थे। बच्चों ने भी खाना खाया। कुछ देर बाद 16 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
16 children fell ill after eating the feast at the wedding ceremony in Budaun
अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर में रविवार रात शादी समारोह में दावत खाने गए 16 बच्चे बीमार हो गए। उनको आनन-फानन कादरचौक सीएचसी लाया गया, जहां से 10 बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने रात में ही अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना। 

विज्ञापन


गांव खेड़ा जलालपुर निवासी लालाराम के बेटे की शादी है। रविवार की शाम लालाराम के यहां तिलक की दावत चल रही थी। गांव के सभी लोग दावत खाने गए थे। दावत खाकर सभी अपने-अपने घर लौटे। घर पर पहुंचने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।  

विज्ञापन

ये बच्चे हुए बीमार 

रिंकू के 10 वर्षीय पुत्र प्रदीप, सात वर्षीय हिमांशु, छह वर्षीय पुत्री दुर्गा, रामनरेश का सात वर्षीय पुत्र सोनी, गेंदालाल का 11 वर्षीय पुत्र सुधीर, 12 वर्षीय पुत्री शशि, नेकसू का 24 वर्षीय पुत्र शुभ कुमार, वीरपाल का 13 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र, 10 वर्षीय पुत्र जीतू, छंगे लाल का 15 वर्षीय पुत्र नन्हे समेत 16 बच्चे बीमार हो गए। उनको उल्टी, दस्त शुरू हुए तो मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी को लेकर कादरचौक सीएचसी पहुंची जहां से रात 12 बजे दस बच्चों को रेफर कर दिया गया। सीएमओ ने रात साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल-चाल लिया। सीएमओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। उनको उपचार के बाद घर भेजा गया है। इधर, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव जाकर खाने का सैंपल लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed