फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   महिला अस्पताल में गायब मिला कर्मचारी, विलंब से पहुंचीं डॉक्टर

महिला अस्पताल में गायब मिला कर्मचारी, विलंब से पहुंचीं डॉक्टर

Mon, 01 Jul 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में गायब मिला कर्मचारी, विलंब से पहुंचीं डॉक्टर
बदायूं। शनिवार दोपहर सीडीओ के आदेश पर आईटीआई के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान एक मेल स्टाफ नर्स गायब मिला और एक डॉक्टर लेट पहुंचीं थीं। वहीं अस्पताल में कई जगह गंदगी मिली। एसएनसीयू के बराबर में कूड़े का ढेर लगा मिला। इस पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए इसकी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य राजीव कुमार शनिवार करीब दो बजे महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग का निरीक्षण किया, जिसमें फर्श पर काफी धूल जमी हुई थी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से नाराजगी जताते हुए फर्श पर झाडू़ के साथ पोंछा लगाने के आदेश दिए। इसके बाद वह एसएनसीयू पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के बारे में जानकारी ली और एसएनसीयू की साफ-सफाई चेक की। एसएनसीयू में पहले एक सफाई कर्मचारी तैनात था अब तीन सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है, जिससे कहीं भी गंदगी न पड़ी रहे। उसके बराबर में एक कूड़े का ढेर लगा हुआ था। उसी समय कूड़े को साफ कराया। इस दौरान अस्पताल मेल स्टाफ नर्स तारिक इकबाल गायब मिला। एक महिला डॉक्टर भी अस्पताल लेट पहुंचीं थीं। तब तक सीएमएस डॉ. रेखा रानी उनकी अनुपस्थिति लगा चुकी थीं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को समझाया गया है कि वह उपस्थिति रजिस्ट्रर में पी न लिखें, उस पर हस्ताक्षर करें। सभी सफाई कर्मचारी दोनों समय हस्ताक्षर करेंगे, जिससे पता चल सके कि वह किस समय आए और किस समय गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएनसीयू को तीन वार्मर और मिले
-महिला अस्पताल के एसएनसीयू को तीन बेबी वार्मर और मिल गए हैं। इनमें दो वार्मर बिसौली से मंगवाए गए हैं। जबकि एक वार्मर सहसवान स्वास्थ्य केंद्र से आया है। इससे कम से कम एसएनसीयू आने वाले नवजात को भर्ती किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed