फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तीन दिन से पक्के बाग में ‘सूखा’

तीन दिन से पक्के बाग में ‘सूखा’

Sat, 22 Jun 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से पक्के बाग में ‘सूखा’
बदायूं। तीन दिन...शायद आदमी को खाना न मिले तो वह भूखा तो रह सकता है लेकिन यदि तीन दिन उसे पानी न मिले तो शायद वह प्यासा मर ही जाएगा और वह भी ऐसे मौसम में, जब मानों शरीर को पिघला देने वाली गर्मी पड़ रही हो। ऐसे में शहर के मुहल्ला पक्का बाग में ‘सूखा’ पड़ा है। पाइप लाइन खराब होने से यहां पिछले तीन दिन से पानी नहीं आया है। जब पानी के लिए हाहाकार मचा तो वार्ड सदस्य की शिकायत पर नगर पालिका ने शुक्रवार को पानी का एक टैंकर भेजा। जब टैंकर पहुंचा तो पानी लेने वालों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

शहर में आए दिन पाइप लाइन चोक हो रही हैं। इस वजह से शहरवासियों को पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है। इस वजह से उनकी दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। पालिका प्रशासन की ओर से लोगों की समस्याओं की ओर गौर नहीं किया जाता है। इससे समस्याएं और भी विकराल हो जाती है। यही हाल वार्ड नंबर 13 के पक्के बाग मोहल्ले का है। यहां पर तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। लोगों का कहना था कि बुधवार को ही पालिका प्रशासन को अवगत करा दिया था, लेकिन शाम तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद में लोगों ने बुधवार को ही वार्ड सदस्य को इसकी जानकारी दी। वार्ड सदस्य के पति ने गुरुवार को पालिका प्रशासन से शिकायत की। लेकिन कर्मचारी गुरुवार को लाइन ठीक करने नहीं पहुंचे। हालांकि शुक्रवार सुबह पालिका की ओर से पानी का टैंकर भेज समस्या के समाधान की कोशिश की गई, जिसके बाद लोगों को पानी नसीब हो सका। वहीं पालिका का दावा है कि शुक्रवार को टीम भेजकर चोक पाइप लाइन ठीक करा दी गई है। अब लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


बोले लोग-

तीन दिन से पानी के लिए परेशान हैं। पहले दिन तो जैसे तैसे काम चल गया, लेकिन दूसरे दिन बहुत परेेशानी हुई। शुक्रवार को तो पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस गए थे। टैंकर आने के बाद पानी पीने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवती

नगर पालिका सुनने को तैयार ही नहीं होती। यहां के कर्मचारियों को जनता से कोइ लेना देना नहीं है। पिछले तीन दिनों से पानी के लिए परेेशान हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
किरन

तीन दिन से परेशानी झेल रहे हैं। शुक्रवार को टैंकर आने के बाद थोड़ी राहत मिली, लेकिन पानी लेने के लिए लाइन लगानी पड़ी। नगर पालिका समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।
सुमित मौर्य

भीषण गर्मी में खाने से ज्यादा जरूरत पानी की होती है। भूखा तो कुछ दिन रहा जा सकता है, लेकिन पानी के बिना कैसे रहें। नगर पालिका को इसका ध्यान रखना चाहिए कि बिना पानी के इस मौसम में कैसे रहा जा सकता है।

रामेश्वर

पक्के बाग में पाइप लाइन चोक हो गई थी। इस वजह से लोगों के पास में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। समस्या को देखते हुए वहां पर पानी का टैंकर भेज दिया गया, साथ ही पाइप लाइन भी ठीक करा दी गई है। अब वहां कोई समस्या नहीं आएगी। -बीडी राजपूत, एई जलकल विभाग नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed