{"_id":"5d0ccdd98ebc3e664855dd5f","slug":"156112020119-badaun-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर दीं भ्रामक सूचनाएं, तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर दीं भ्रामक सूचनाएं, तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से राजनीति से प्रेरित होकर भ्रामक सूचनाएं सोशल मीडिया पर साझा करना अब आम बात हो गई है। इससे जहां विभाग की छवि धूमिल होती है, वहीं सामाजिक सद्भाव पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अब जो भी अधिकारी, कर्मचारी सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं देंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं होगी। सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव रुबी सिंह ने सभी बीएसए को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया कि संज्ञान में आया है कि अधिकारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ओर से फेसबुक, व्हाट्सएप आदि पर राजनीति से प्रेरित होकर शासन की नीतियों के विरुद्घ सामग्री लिखी या अग्रसारित की जाती है, जिससे विभाग की छवि धूमिल होती है, साथ ही देश की सुरक्षा, एकता, सार्वजनिक जीवन या सामाजिक सद्भाव पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ व्यापक दंड का प्राविधान किया गया है। अब अगर किसी भी अधिकारी, कर्मचारी ने ऐसा कुछ भी किया जो शासन की मंशा के अनुरूप नहीं है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।