{"_id":"5d0cbded8ebc3e71b341a9c1","slug":"15611161255-badaun-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारे में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारे में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूूं। पटियाली सराय स्थित श्री संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को विश्राम हो गया। वृंदावन से आए अरविंद किशोर शरण महाराज ने कहा कि भगवान की कथा कभी समाप्त नहीं होती। ‘हरि अनंत हरि कथा अनंता, कह हि सुनहि बहु विधि सब संता’ कहकर उन्होंने कथा का विश्राम कराया।
महाराज ने सुबह सात बजे यज्ञ कराया। पुजारी प्रदीप शर्मा, नीरज शर्मा ने नवग्रह पूजन, गणेश पूजन, वेदी पूजन, भागवत पूजन आदि कर वैदिक मंत्रों द्वारा यज्ञ में आहुति दीं। भक्तों ने यज्ञ की परिक्रमा की। उसके बाद हनुमानजी महाराज को छप्पन भोग लगाया गया। 108 कन्याओं और ब्राह्मण को भोज कराकर विधिवत भंडारा शुरू किया। इसमें तमाम श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, अशोक भारती, सचिन भारद्वाज, अमन शर्मा, अचिन मासूम, राशि शर्मा, दीपक वैश्य, आमोद चाणक्य, कमल कांत शर्मा मौजूद रहे।