फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सहसवान से हो प्रमुख स्थानों तक की बसों का संचालन

सहसवान से हो प्रमुख स्थानों तक की बसों का संचालन

Sat, 22 Jun 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
सहसवान से हो प्रमुख स्थानों तक की बसों का संचालन
सहसवान। परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों की अनदेखी के चलते सहसवान का रोडवेज बस स्टैंड खंडहर होने के साथ ही डलावघर में तब्दील होता जा रहा है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को सामाजिक संगठनों ने भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि दो दशक पूर्व यहां से परिवहन निगम की बसों का संचालन अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा एवं दिल्ली तक था। अब मात्र दिल्ली की बसों का संचालन चल रहा है, लेकिन वह भी सहसवान बस स्टैंड न होकर बाहर से ही निकल जाती हैं। निगम द्वारा सन 1960 में बस स्टैंड का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज यह बदहाल अवस्था में है। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि सहसवान स्टेशन पर निर्धारित स्टाफ नियुक्ति किया जाए, साथ ही यहां से फर्रूखाबाद, इटावा, मैनपुरी, कासंगज, आगरा, मथुरा एवं चंदौसी, बिसौली, मुरादाबाद की बसों का संचालन किया जाए। ज्ञापन भेजने वालों में दीक्षा माहेश्वरी, अंबरीश वर्मा, पीयूष माहेश्वरी, दुर्गेश चन्द्र माहेश्वरी, शिवरतन माहेश्वरी, रियाज अहमद खां, कैलाश चंद्र, मनोज कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed