{"_id":"5d0be0bf8ebc3e667f4c56f3","slug":"156105950413-badaun-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककराला (बदायूं)। गुरुवार देर शाम उपरैला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिसमें बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम कटिन्ना निवासी रुकुम सिंह (45) गुरुवार शाम अपने बेटे उमेश (16) के साथ शहर से गांव लौट रहे थे। उस वक्त उमेश बाइक चला रहा था। वह हेलमेट भी नहीं लगाए था। बताते हैं कि उनकी बाइक अलापुर रोड पर उपरैला के पास पहुंची थी कि उसी समय सामने से आए किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रुकुम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि किशोर के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।