फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आइए...योग करिए, निरोग रहिए, ‘योग दिवस’ आज

आइए...योग करिए, निरोग रहिए, ‘योग दिवस’ आज

Fri, 21 Jun 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
आइए...योग करिए, निरोग रहिए, ‘योग दिवस’ आज
बदायूं। योग कोई व्यायाम नहीं है और न ही रोगों सही करने की कोई दवा। बल्कि यह जीवन जीने का तरीका है। जिसको अपनाकर हम अपना जीवन निरोगी और आनंददायक बना सकते हैं। इसी वजह से दुनिया के तमाम देशों ने इसे आर्ट आफ लिविंग के रूप में अपनाया है। इसी से योग के प्रति लोग जागरूक हुए हैं। इसलिए हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा। तो क्यों न हम भी इस दिन से योग शुरू करके उसे अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए खुद को निरोगी बनाएं और जीवन को आनंददायक।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे से पहुंचे योग शिविर में
बदायूं। पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व गुरुवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस ग्राउंड में रिहर्सल किया। योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे। योग करने के लिए सुबह पांच बजे सभी को पहुंचना होगा। योग साढ़े पांच बजे से प्रारंभ होगा और 45 मिनट तक चलेगा।
विज्ञापन

उसावां। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे से योग शुरू होगा। पंडित रामरक्षपाल शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर में भी योग का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। भारत विकास परिषद द्वारा विगत 15 जून से एवीएस स्कूल में योग का प्रशिक्षण चल रहा है। योगाचार्य हरिओम वर्मा एवं सुमन वर्मा रोजाना सुबह साढ़े चार बजे लोगों को योग करा रहे हैं। शुक्रवार को इस प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा।

टीशर्ट मिलेगी निशुल्क, मट्ठे का रहेगा प्रबंध
- डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जिला स्तरीय सभी अधिकारियों की उपस्थिति पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह पांच बजे लगेगी। योग दिवस में शामिल होने वाले सभी लोगों को एक-एक टी-शर्ट निशुल्क वितरण की जाएगी। योग के पश्चात पुलिस परेड ग्राउंड में अंकुरित चने, मूंग तथा मट्ठे की व्यवस्था रहेगी। योग स्थल पर चिकित्सक टीम, एंबुलेंस, पानी का टैंक, कूड़ा दान सहित अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी।

जिले भर मेें होगा योग, यहां जुटेंगे लोग
बदायूं। वेदामऊ विद्यापीठ, लोक निर्माण संघ भवन, महाराज नगर आदि जगहों पर चल रहे दैनिक योग शिविर के योगार्थियों द्वारा योग दिवस को सफल बनाने के लिए संयुक्त रूप से योगाभ्यास किया गया, साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रभात फेरी निकाली। इस अवसर पर गिरधारी सिंह राठौर, एसपी पाल, आवेश पाल सिंह, डॉ. जुगल किशोर, राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
उझानी स्थित सुहाग पैलेस में हार्टफुलनेस तीन दिवसीय उत्सव शुरू हुआ। प्रथम दिवस में उपस्थित मौजूद लोगों को हार्टफुलनेस रिलेक्सेशन कराया गया, जिसके द्वारा यह सिखाया गया कि कैसे हम अपनी इंद्रियों को शिथिल करते हुए तनाव मुक्त हो सकते हैं। प्रशिक्षक लखनसिंह, अशोक कुमार सिंह, अनुज सक्सेना उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमल थरेजा, सूरजपाल शर्मा, शैलेंद्र यादव, एसएन श्रीवास्तव, गोपाल शर्मा, नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे। योग विशेषज्ञ डॉ. सविता मालपाणी ने अर्धचक्रासन, सुप्त वज्रासन, भुजंगासन, गौमुखासन, शशांकासन आदि क्रियाएं कराईं। दीपक माहेश्वरी ने सिहांसन, हास्यासन कराए और कहा कि इससे गले के सभी रोग दूर होते है। नरेश चांडक, मनोज यादव, डॉ. नरेश गुप्ता, डॉ. शिवचरन लाल, रश्मि माहेश्वरी, उमा माहेश्वरी, सुनीता, निधि, सुवर्णा, डॉ. मुस्कान, शीतल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।


जीवन में योग बहुत जरूरी है, लेकिन योग से भी आगे की कड़ी ध्यान है। दैनिक जीवन के क्रियाकलापों की विभिन्न छाप हमारे हृदय पर भारीपन उत्पन्न करती है, जिसके कारण मानसिक तनाव, बेचैनी, घबराहट पैदा होती है और व्यक्ति रोगों का शिकार होना शुरू कर देता है। यही कारण है कि सामान्य तौर पर ध्यान लगाना कठिन होता है। क्योंकि ध्यान के दौरान उठने वालों विचारों से निपटना असंभव सा प्रतीत होता है, लेकिन नियमित अभ्यास से इसका निदान संभव है। इसके बाद व्यक्ति बहुत सी बीमारियों से तो बचता ही है, तनाव और अवसाद उससे कोसों दूर चले जाते हैं।
अनुज सक्सेना, योग एवं ध्यान प्रशिक्षक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed