{"_id":"5d0be0b98ebc3e60c372d633","slug":"15610594982-badaun-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"फील्ड तैयार, बस हरे सिग्नल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फील्ड तैयार, बस हरे सिग्नल का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में राजकीय डिग्री कॉलेज को खुले हुए 10 साल हो गए, लेकिन अभी तक यहां पर एनसीसी इकाई की अनुमति नहीं मिल सकी, जबकि कॉलेज प्रशासन की ओर से हर साल फाइल तैयार कर विश्वविद्यालय के लिए भेजी जाती है। वहां से पिछले वर्ष तक कॉलेज प्रशासन को अनुमति नहीं मिल सकी थी, लेकिन इस बार बरेली से आयी टीम ने कॉलेज में अपने मुताबिक मैदान को तैयार कराया। कॉलेज की प्रोफेसर श्रद्घा गुप्ता बरेली में एनसीसी की ट्रेनिंग भी ले रही हैं।
आवास विकास में राजकीय डिग्री कॉलेज है। यहां पर शहर समेत दूर दराज से छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने के लिए आते हैं। कॉलेज में बीए, बीएसएसी, बीएससी बॉयो, मैथ, बीकॉम है। कॉलेज में खेल मैदान से लेकर हर उन सुविधाओं को ध्यान रखा गया है, जो अच्छे डिग्री कॉलेजों में होनी चाहिए। इसके बावजूद भी कॉलेज प्रशासन को एक ही दुख है कि उनके कॉलेज में अभी तक एनसीसी नहीं है, जिस वजह से कई छात्र-छात्राएं कॉलेज में एडमिशन नहीं लेते हैं। कॉलेज प्रशासन की मानें तो पिछले छह सालों से लगातार एनसीसी के लिए विश्वविद्यालय में आवेदन किया जा रहा है। लेकिन पिछले साल तक एनसीसी की इकाई की शुरूआत करने की अनुमति नहीं मिल सकी है। इस बार भी कॉलेज प्रशासन की ओर से विश्वविद्यालय को एनसीसी की इकाई शुरू करने की अनुमति मांगी गई हैं। कॉलेज प्रशासन की मानें तो इस सत्र से एनसीसी की इकाई शुरू करने की अनुमति मिल सकती है। जब फाइल विश्वविद्यालय गई तो वहां जांच पड़ताल के बाद में बरेली से एक टीम कॉलेज पहुंची। उन्होंने कैडेट्स के लिए अपने मुताबिक फील्ड को तैयार कराया है। वहीं कॉलेज प्रवक्ता डॉ. श्रद्घा गुप्ता केे बरेली ट्रेनिंग के लिए बुलाया है, जिन्हें बरेली में ट्रेनिंग दी जा रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस सत्र से एनसीसी इकाई की अनुमति मिल सकती है।