फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़क पर लगाया जाम तो लगेगा पुलिस का ‘करंट’

सड़क पर लगाया जाम तो लगेगा पुलिस का ‘करंट’

Fri, 21 Jun 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर लगाया जाम तो लगेगा पुलिस का ‘करंट’
बदायूं। जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने कुछ सख्त कदम उठाए हैं। अधिक स्पीड, तेज आवाज निकालने वाले वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा, वहीं अनावश्यक भीड़ लगाने या जाम लगाने पर पुलिस करंट लगाने वाली डिवाइस (शॉक बैटन) का प्रयोग कर सकती है। यह डिवाइस करंट लगाने के साथ रोशनी और संकेत देने के रूप में भी काम करेगी।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। जल्द ही जिले में बड़े शहरों जैसी व्यवस्था देखने को मिलेगी। सर्व प्रथम ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को रिफ्लेक्टर लगी जैकेट उपलब्ध कराई गई है। इस जैकेट में नीले और लाल रंग के बल्ब भी जलेंगे। सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को वॉटरप्रूफ हैट, चश्मा, मास्क आदि दिया गया है। इसके अलावा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को ब्रीथ एनालाइजर से चेक किया जाएगा। जो वाहन तेज गति से दौड़ते हैं, उनके लिए स्पीड रडार की व्यवस्था की गई है। उसके माध्यम से तुरंत पता चल जाएगा कि वाहन किस गति से दौड़ रहा है। वहीं तेज आवाज निकालने वाले वाहनों की ध्वनि मापने के लिए साउंड मीटर मंगाया गया है। इसका प्रयोग वैवाहिक समारोह में लगने वाले डीजे की ध्वनि मापने के लिए भी किया जा सकता है। इसके साथ ही एक डिवाइस ऐसी मंगाई गई है, जो चंद मिनटों में बड़ी भीड़ को हटा देगी। इस डिवाइस को शॉक बैटन (झटका मारने वाली छड़ी) कहते हैं। इसे अनावश्यक भीड़ हटाने और जाम खुलवाने के दौरान प्रयोग में लाया जाएगा, क्योंकि इससे करंट लगता है। बटन दबाते ही इससे चटर-पटर जैसी आवाज निकलती है। इससे दूर तक संकेत दिया जा सकता है। इसे टार्च के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सख्ती से प्रयोग किया जाए तो मिनटों में जाम खुल सकता है।
विज्ञापन


अज्ञात शव रखने को मंगाए स्पेशल बैग
- पुलिस ने इस बार अज्ञात शवों को रखने के लिए स्पेशल बैग का इंतजाम किया है। इस बैग की खास बात यह है कि न तो इस बैग से बाहर ब्लड टपकेगा और न ही इसके अंदर पानी जाएगा। शव को इसमें सुरक्षित रखा जा सकेगा। अब तक पुलिस जो कपड़ा मिल गया, उसमें अज्ञात शवों को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज देती थी लेकिन अब मंगाए गए बैग में शव रखकर सील करके पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर थाने में दिए जाएंगे टैबलेट
-एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले के हर थाने में एक-एक टैबलेट दिए जाएगा, जिससे सभी लोग ऑनलाइन कार्य कर सकें और कार्यों की उपलब्धियां भी देख सकेंगे। उन्होंने गुरुवार को एक टैबलेट एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को भेंटकर इसकी शुरूआत की।


- यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई डिवाइस मंगवाई गई हैं। इनमें ब्रीथ एनालाइजर, स्पीड रडार, साउंड मीटर और अन्य डिवाइस शामिल हैं। एक डिवाइस ऐसी है, जिससे करंट लगता है। इसे भीड़ हटाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। इसमें टार्च भी है। बाकी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को हैट, चश्मा, मास्क उपलब्ध कराए गए हैं।
अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed