फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चौराहों पर लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे: डीएम

चौराहों पर लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे: डीएम

Thu, 20 Jun 2019 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
चौराहों पर लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे: डीएम
बदायूं। सड़क सुरक्षा जिला समिति की नियमित बैठक न कराने पर एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा को डीएम ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक कराई जाए, साथ ही 22 जून तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह में लोगों को यातायात नियमों से जागरूक करें। शहर में सीसीटीवी कैमरे प्रमुख चौराहे पर लगाए जाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम, एसएसपी ने जिला स्तरीय सुरक्षा समिति और 22 जून तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के संबंध में बैठक की। डीएम ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाए। स्थानों का चयन कर सर्वे कर आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। अधिक गति से वाहन चलाने वाले से पहली बार 500, दूसरी बार में 1000 रुपए का जुर्माना वसूला जाए। पुलिस के वाहनों पर घूमने वाला कैमरा लगाया जाए। डीएम ने डीआईओएस, बीएसए को निर्देश दिए कि विद्यालय खुल जाने पर सभी प्रधानाचार्य को निर्देशित करें कि प्रार्थना के बाद बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दें। एलपीजी से चलने वाले वाहन किसी भी विद्यालय में बच्चों को लाने ले जाने का कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि इस सप्ताह के दौरान लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ निशा अनंत, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम आरएन शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रवर्तन सुहेल अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed