{"_id":"5d0a83248ebc3e07be2d978a","slug":"15609700061-badaun-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में शिफ्ट हो जाए रोडवेज वर्कशॉप: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में शिफ्ट हो जाए रोडवेज वर्कशॉप: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दातागंज रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप का निर्माण कार्य का डीएम व एसएसपी ने औचक निरीक्षण किया। यहां पर निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने नाराजगी जताई। कहा कि जल्द से जल्द कार्य पूरा किया जाए। तीन माह के अंदर यहां वर्कशॉप शिफ्ट कर दी जाए।
बुधवार को डीएम, एसएसपी ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि रोडवेज वर्कशॉप का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्य की धीमी गति होने के कारण एआरएम राजेश कुमार से पूछा। उन्होंने बताया कि बिजली ट्रांसफार्मर व लाइन नहीं हटी हैं, इसकी वजह से दिक्कत हो रही है। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर व लाइन हट जानी चाहिए। साथ ही कहा कि तीन माह के अंदर वर्कशॉप शिफ्ट किया जाए। इसके बाद में रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने एआरएम रोडवेज को निर्देश दिए कि शहर के रोडवेज बस अड्डे को मॉडल बस अड्डा बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने कहा कि रोडवेज वर्कशॉप निर्माण होने से शहर में इधर-उधर बसें खड़ी होने की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे यातायात बाधित नहीं होगा। वर्कशॉप पूर्ण हो जाने के बाद दातागंज की ओर संचालित की जाने वाली बसों का संचालन नए वर्कशॉप से कराया जाएगा।