{"_id":"5d0a262b8ebc3e3cd03affc9","slug":"15609462055-badaun-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक्मिणी विवाह की मनमोहक झांकी दिखाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक्मिणी विवाह की मनमोहक झांकी दिखाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पटियाली सराय स्थित श्री संकटमोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के परिसर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके छठे दिन श्रीधाम वृंदावन से आए अरविंद किशोर सरन महाराज ने भक्तों को कंस वध, रासलीला, रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई।
महाराज ने श्रीमद्भागवत का वर्णन करते हुए बताया कि भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग का मिश्रण ही श्रीमद्भागवत है। कलियुग में संसार रूपी भवसागर को पार करने का सबसे उत्तम साधन ही भागवत है। इस दौरान पंडाल में मौजूद भक्तों ने भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के मंगल विवाह की मनमोहक झांकी के दर्शन किए और भक्तों ने रुक्मिणी का कन्यादान किया। शृंगार अंग वस्त्र आदि अर्पित किए। मुख्य यजमान प्रदीप कुमार सिंह ने भागवतपूजन किया। इस मौके पर सुरेंद्र उपाध्याय, राजू शर्मा, मधुर शर्मा, सचिन भारद्वाज, शशी शर्मा, कमल कांत शर्मा, दिलीप अग्रवाल, डॉ. शिव लाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।