{"_id":"5d08f75a8ebc3e751c2715b6","slug":"156086868417-badaun-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब थिरके बच्चे, मेधावी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब थिरके बच्चे, मेधावी किए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। नगर के महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में माहेश्वरी समाज की ओर से महेश नवमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के वयोवृद्घ नागरिकों और बोर्ड परीक्षाओं में मेधावी रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान हुए कार्यक्रम में बच्चों ने गीत संगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभांरभ अतिथि शलभ माहेश्वरी एवं मुकेश माहेश्वरी ने भगवान महेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सबसे पहले बच्चों ने भगवान महेश की वंदना की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हर समाज के विकास के लिए शिक्षित होना बहुत ही आवश्यक है। इसलिए समाज के लोगों को चाहिए वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराएं। अध्यक्षता मुरारीलाल माहेश्वरी ने की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, दातागंज के पूर्व चैयरमैन राजीव गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, विवेक राठी, दीपक माहेश्वरी, मुकुल मालपाणी, अखिल मालपाणी, आदित्य माहेश्वरी, प्रखर माहेश्वरी, नितिश माहेश्वरी, गोपाल दास स्वामी, सुधीर सोमानी, राकेश माहेश्वरी, चन्दसैन, मुनीश्वर राठी आदि मौजूद रहे।