{"_id":"5d08de0a8ebc3e3da93dcaa2","slug":"15608622053-badaun-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर व फार्मासिस्ट का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर व फार्मासिस्ट का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डीएम और एसएसपी ने सीएचसी शहजाद नगर का औचक मुआयना किया। इस दौरान यहां पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार और फार्मासिस्ट बृजेंद्र कुमार गैरहाजिर मिले। डीएम ने दोनों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए। खुटैला में मनरेगा के तहत तालाब का निर्माण किया जा रहा है। इसका भी निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि तालाब किनारे प्लानिंग करके पौधरोपण किए जाए।
मंगलवार को डीएम, एसएसपी ने ब्लॉक अंबियापुर के गांव खुटैला पहुंचकर तालाब निर्माण का निरीक्षण किया। डीसी मनरेगा रामसागर यादव को निर्देश दिए कि तालाब का निर्माण गुणवत्तापूर्वक कराया जाए। निर्माण कार्य पूर्ण होने जाने के बाद तालाब के चारों तरफ प्लान बनाकर पौधरोपण कराया जाए। गांव के लोगों ने शिकायत की कि कब्रिस्तान में अनावश्यक रूप से लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। इस पर डीएम ने कानूनगो, लेखपाल को निर्देश दिए हैं कि वह मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करें। पॉवर कारपोरेशन की टीम को भेजकर विद्युत सप्लाई की समस्या को हल कराने के भी निर्देश दिए। सीएचसी के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले प्रभारी चिकित्साधिकारी व फार्मासिस्ट के वेतन पर अग्रिम कार्रवाई तक रोक लगा दी। गांव वालों ने बताया कि डॉक्टर, फार्मासिस्ट कभी समय से नहीं आते हैं।