{"_id":"5d08dd178ebc3e48bf6c2e3f","slug":"15608619612-badaun-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक और चार वितरण अधिकारी होंगे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति निरीक्षक और चार वितरण अधिकारी होंगे निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ बिल्सी। बिल्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कोटेदार की ओर से राशन कम देने की शिकायतें मिली। इस पर टीम को भेजकर जांच कराई। कमी मिलने पर डीएम ने पूर्ति निरीक्षक राहुल दीप गुप्ता और चार वितरण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। देरी से पहुंचने पर सीएमओ का एक दिन का वेतन रोकने का भी आदेश दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस में बिल्सी मोहल्ला नंबर दो निवासी लोगों ने शिकायत की कि कोटेदार कम राशन दे रहा है, साथ ही पूरा राशन मांगने पर अभद्र व्यवहार के साथ गाली-गलौज करने लगता है। इस पर डीएम ने बीडीओ बलवंत सिंह को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच में पाया कि किसी को चार तो किसी को तीन किलो राशन दिया जा रहा है। इस पर डीएम ने डीएसओ राघवेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि तत्काल सप्लाई इंस्पेक्टर राहुल दीप गुप्ता को सस्पेंड किया जाए, साथ ही जितनी भी इस पूर्ति निरीक्षक के तहत राशन की दुकानें हैं, उनके सभी वितरण अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के विलंब से उपस्थित होने पर डीएम ने एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगा दी। डीएम ने निर्देश दिए कि ग्राम सभा में स्वच्छता के लिए एएनएम व प्रधान के संयुक्त रूप से खुले हुए खातों का निरीक्षण किया जाए। जहां खातों में पैसा अभी तक न खर्च किया गया हो और जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक खाते नहीं खोले गए हैं, ऐसे सभी एएनएम का इस माह का वेतन रोक दिया जाए।