फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कछला में आरती स्थल के पास बनेगा चबूतरा

कछला में आरती स्थल के पास बनेगा चबूतरा

Sun, 09 Jun 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
कछला में आरती स्थल के पास बनेगा चबूतरा
उझानी (बदायूं)। कछला में काफी समय से खस्ताहाल पड़े शवदाह गृह के जल्द ही दिन बहुरने वाले हैं। इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश यादव ने प्रस्ताव बनाकर डीएम के पास भेजा तो उसे अंतिम रूप दे दिया गया। शवदाह गृह के जीर्णोद्घार के साथ ही गंगाघाट पर आरती स्थल के नजदीक ही पक्के चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा। चबूतरे की चहारदीवारी भी होगी। ताकि श्रद्धालुओं को गंगा आरती के दौरान असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

कछला में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश यादव ने शनिवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह से भेंट की। खासकर लोगों को सुविधा मुहैया कराने को लेकर उनके बीच अहम प्रस्तावों पर चर्चा भी हुई। सबसे बड़ी दिक्कत शवदाह गृह की जर्जर स्थिति को लेकर है। जिससे लोग अंतिम संस्कार के लिए शव गंगाघाट पर लेकर पहुंच जाते हैं। इससे गंगा में प्रदूषण भी बढ़ता है। शवदाह गृह के जीर्णोद्घार के लिए छह लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। शव के साथ पहुंचने वाले लोगों के लिए शवदाह गृह के पास ही बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी। गंगाघाट पर आरती स्थल के नजदीक पक्के चबूतरा के निर्माण पर करीब चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि चबूतरे की चौड़ाई बढ़ जाने के बाद आरती के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


पुल से चौराहे तक पोल पर लगेंगीं एलईडी
उझानी। नगर पंचायत प्रशासन कछला पुल से चौराहे तक इलाके को जगमग रखने के लिए पथ प्रकाश व्यवस्था पर खर्च करेगा। डीएम ने इसके लिए भी मंजूरी प्रदान कर दी है। पुल से लेकर चौराहे तक नये पोल भी लगाए जाएंगे। प्रत्येक पोल पर दो तरह की लाइटें लगेंगी। एक लाइट एलईडी होगी तो दूसरे लाइट अंब्रेलानुमा लगनी है। लाइटो की संख्या करीब 50 होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगाघाट की वजह से कछला हमारे जिले का प्रमुख स्थान है। आरती करने और गंगा स्नान के लिए लोगा घाट पर पहुंचते हैं। उन्हें बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए नगर पंचायत कार्यालय से प्रस्ताव मांगे गए थे। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
- दिनेश कुमार सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed