{"_id":"5cfc0389bdec220773767b9c","slug":"156001984216-badaun-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वजीरगंज और म्याऊं थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। महिला अपने मायके चचेरे भाई के दसवां संस्कार में शामिल होने गांव जखेलिया आ रही थी। जबकि हाईवे पर कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका फुफेरा भाई घायल हो गया।
म्याऊं। अलापुर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव अभियासा के पास शनिवार सुबह कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। बाइक सवार म्याऊं निवासी गौतम (26) पुत्र महाराज की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा गौतम का फुफेेेरा भाई नन्हे पुत्र अभिलाख घायल हो गया। नन्हे के भी सिर में चोट लगी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गौतम का शव कब्जे में लेकर दूसरे घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा था। कार सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई। चालक उसे मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया।
वजीरगंज। कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी रूमाली (65) पत्नी अजयपाल वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जखेलिया में अपने चचेरे भाई के दसवां संस्कार में शामिल होने आ रही थीं। शनिवार पूर्वाह्न में हाईवे पर सामने से तेज रफ्तार किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे रूमाली गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें घरवाले पहले निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।