{"_id":"5ceed2cfbdec22076357b5ee","slug":"15591554551229-badaun-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सौ परिषदीय स्कूल किए गए मर्ज, इनके स्थान पर होंगे 298 विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सौ परिषदीय स्कूल किए गए मर्ज, इनके स्थान पर होंगे 298 विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एक ही परिसर में चलने वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समायोजन शासन की ओर से कर दिया गया है। बिसौली, दहगवां में एक-एक परिसर में तीन-तीन विद्यालय चल रहे हैं। उनको भी इसमें शामिल किया है। ऐसे में ऐसे में जिले के छह सौ एकल विद्यालय की जगह अब 298 विद्यालय रह जाएंगे।
शासन की ओर से लगातार सभी बीएसए को निर्देश दिए गए थे कि जिले में जितने भी विद्यालय एक ही परिसर में चल रहे हैं, उनको मर्ज कर दिया जाए। शासन से मिले आदेश के बावजूद विभाग ने इस ओर कोई सार्थक कदम नहीं उठाए। ऐसे में शासन की ओर से विद्यालयों की लिस्ट मांगी गई, जहां पर एक ही परिसर में दो या उससे अधिक विद्यालय संचालित है। बीएसए की ओर से शासन को रिपोर्ट भेजी गई। इस रिपोर्ट में जिले के 600 विद्यालय ऐसे थे, जो एक परिसर में दो या उसे अधिक चल रहे थे। शासन के निर्देश पर बीएसए ने सभी विद्यालयों को मर्ज कर दिया। अब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों की समेकित सूची बनाई जा रहीहै। इनमें वरिष्ठतम अध्यापक को प्रधानाध्यापक का दायित्व प्रदान किया जाएगा। विद्यालय का वित्तीय व प्रशासनिक नियंत्रण भी प्रधानाध्यापक करेगा। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक आरटीई मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती, समायोजन आगामी सत्र में 30 दिसंबर 2018 के मानक के आधार पर किया जाएगा।
बिसौली, दहगवां में चल रहे थे तीन-तीन विद्यालय
-बिसौली के प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या को मर्ज करते हुए एक कर दिया है। दहगवां में प्राथमिक विद्यालय जरीफनगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या को भी एक दिया गया हैं।
विज्ञापन
जिले में छह सौ विद्यालय की सूची बीईओ के माध्यम से मिली थी। उसके आधार पर उन सभी विद्यालयों को एक दूसर में मर्ज कर दिया गया है।
-रामपाल सिंह राजपूत, बेसिक शिक्षा अधिकारी।