{"_id":"5cd31a54bdec220766495007","slug":"151557338708-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के ऊपर बने जूता-चप्पल के गोदाम में लगी आगॅ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के ऊपर बने जूता-चप्पल के गोदाम में लगी आगॅ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर (बदायूं)। बुधवार को नगर के एक घर के ऊपर बने जूता चप्पल के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। हादसे की जानकारी होने पर नगर के तमाम लोग पहुंच गए। उनकी सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की दो छोटी गाड़ियां आग बुझाने में फेल गईं, तो बड़ी गाड़ी मंगाई गईं। इसके बावजूद आग बुझाने में चार घंटे लग गए। हादसे में गोदाम मालिक का लाखों का नुकसान हुआ है।
यह हादसा कस्बे के मेन रोड स्थित गोदाम में हुआ। शू स्टोर मालिक हितेश शर्मा ने रामबाबू शर्मा के मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर गोदाम ले रखा है। बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे किसी तरह उनके गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं उठने लगा तो आसपास के लोगों को पता चला, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी सूचना पर बाजार के दर्जनों व्यापारी और लोग एकत्र हो गए। उन्होंने तुरंत सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने इसकी सूचना फायरब्रिगेड को भी दी लेकिन तीन घंटे बीतने के बावजूद फायरब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। तब तब आग ने पूरी दूसरी मंजिल को चपेट में ले लिया। इससे दीवारें तक चटकने लगीं। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। बाद में फायर स्टेशन सहसवान, बिल्सी, बिसौली, चंदौसी से दो छोटी गाड़ियां और दो बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। छोटी गाड़ियां आग बुझाने में नाकाम रहीं तो फिर बड़ी गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में गोदाम स्वामी का लाखों का नुकसान हुआ है, जबकि बिल्डिंग स्वामी के मकान की दीवारें चटक गईं। इसकी सूचना पर सीओ बिल्सी संजय रेड्डी और इंस्पेक्टर अजय कुमार चाहर भी पहुंच गए। आग पर काबू करने में लगभग चार घंटे लग गए।