फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   70 गांवों में तीन दिन से छाया अंधेरा, गुस्सा लोगों ने तीन घंटे किया रोड जाम

70 गांवों में तीन दिन से छाया अंधेरा, गुस्सा लोगों ने तीन घंटे किया रोड जाम

Thu, 19 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
70 गांवों में तीन दिन से छाया अंधेरा, गुस्सा लोगों ने तीन घंटे किया रोड जाम
फोटो-38, 39, 40
विज्ञापन


70 गांवों में तीन दिन से बिजली नहीं, विरोध में लगाया जाम
दातागंज इलाके का डहरपुर तिराहा ढाई घंटे रहा जाम, कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन रहा ठप
ग्रामीणों ने कहा-बिजली नहीं आने से सूख रही हैं फसलें, शिकायतों के बाद भी नहीं सुनते अफसर
एसडीएम के शुक्रवार तक सप्लाई चालू कराने के आश्वासन पर ग्रामीण माने
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज (बदायूं)। डहरपुर फीडर से जुड़े दातागंज क्षेत्र के करीब 70 गांवों में तीन दिन से बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप है। इससे गुरुवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट पड़ा। सुबह 9.30 डहरपुर तिराहे पर इकट्ठे होकर पहुंचे कई गांवों के लोगों ने करीब ढाई घंटे रोड जाम रखा। गुस्साए लोगों ने बिजली अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि एक तो बरसात नहीं हो रही है ऊपर से बिजली नहीं आती। खेती करें तो कैसे? मौके पर पहुंचे दातागंज एसडीएम दिनेश कुमार सिंह ने लोगों को समझाने की कोशिश की। मगर लोग अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बिजली अफसरों से बात करने के बाद एसडीएम ने शुक्रवार तक बिजली सप्लाई चालू कराने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे जाम खत्म किया गया। इस दौरान बदायूं-दातागंज रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं।
जाम लगाए ग्रामीणों का कहना था कि बिजली महकमा पूरी तरह से मनमानी करता है। तीन दिन से बिजली नहीं होने से हर कोई परेशान है। कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि किस वजह से बिजली ठप है। बिजली नहीं मिलने के कारण सिंचाई भी नहीं हो पा रही है जिसके चलते खेतों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है। सैंजनी के प्रधान राकेश सिंह, दुहरी हसौरा के मटरू लाल, वीरमपुर के संजय शर्मा, नवादा मधुकर के मनोज कुमार सिंह, हजरतपुर के तेजपाल सिंह, डहरपुर के सुमन चौहान, कोड़ाजयकरन के नरेश सिंह ने एसडीएम को बताया कि जब भी बिजली आती है तब वोल्टेज भी काफी कम होते हैं, लिहाजा, बिजली से चलने वाले उपकरण काम भी नहीं कर पाते हैं। यह समस्या काफी समय से है। इसका स्थायी हल निकाला जाना चाहिए। मौके पर आए एसडीओ कृष्ण कुमार से एसडीएम ने बात की। तब एसडीएम ने नाराज ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार दोपहर तक डहरपपुर फीडर से जुड़े गांवों में सप्लाई सुचारू हो जाएगी। लाइनों पर काम किया जा रहा है। तब ग्रामीणों ने ढाई घंटे बाद जाम खोल दिया। इस वजह से डहरपुर-म्याऊ और दातागंज-बदायूं मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा। लिहाजा, लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

...............
क्या कहते हैं परेशान ग्रामीण
फोटो-43
तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है किंतु बिजली महकमे के अधिकारियों के कानो पर जूं तक नहीं रेंग रही हैं। बिजली नहीं होने से खेतों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहम्मद आरिफ
--
फोटो-42
कई बार इस समस्या के बारे में बिजली महकमे के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। परेशान होकर क्षेत्र की जनता ने जाम लगाया है। इसके बाद भी बिजली नहीं आती है तो जनता कुछ भी कर सकती है।
-नागेंद्र पाल गुप्ता
--
फोटो-41
एक तो बरसात नहीं हो रही है, ऊपर से तीन दिन से बिजली के दर्शन नहीं हुए हैं। सो हर कोई परेशान हो गया है। तत्काल बिजली सुचारू की जानी चाहिए।
-समरपाल सिंह
--
फोटो-44
तीन दिन से बिजली नहीं आने से क्षेत्र के किसानों के सामने गंभीर समस्या आ गई। बरसात हो नहीं रही है। खेतों में धान की रोपाई की जा रही है। उस पर बिजली नहीं मिल रही है।
-संजय शर्मा
.................
वर्जन-
यह लाइन करीब 100 किलोमीटर लंबी है। इसकी वजह से पता नहीं चल पाता कि कहां पर लाइन में कमी है। स्टाफ की भी कमी है। लाइनों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। शुक्रवार दोपहर तक लाइन को सुचारू कर दिया जाएगा।
-कृष्ण कुमार, एसडीओ, दातागंज
00000
00000
जिले में हो रही बिजली की अंधाधुंध कटौती
शासन के आदेश के बाद भी नहीं मिल रही सप्लाई
गर्मी में हो रही कटौती से जनता में बढ़ रहा है आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। उमस भरी गर्मी में ग्रामीण इलाकों में हो रही बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग बेहद परेशान हो गए हैं। लोगों का कहना है कि सरकार शहर को 24 घंटे और देहात क्षेत्र को 18 घंटे सप्लाई दिए जाने की बात करती है, लेकिन यहां सबकुछ उलट है। देहात क्षेत्र में तो पता ही नहीं कि बिजली कब आती है और कब चली जाती है।
उझानी। पिछले कई दिनों से चल रही कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। दिन में ट्रिपिंग की समस्या तो रात में अघोषित कटौती की वजह से उपभोक्ताओं की नींद भी उड़ गई है। रात में 10 बजे के बाद फिर आधी रात के आसपास भी सप्लाई काफी देर तक गुल हो जाती है। गर्मी के दिनों में कटौती ने घरेलू कामकाज भी चपेट में ले लिया है। सिंचाई पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कटौती का कारण पूछने पर स्थानीय अफसर भी सही जवाब नहीं देते। ओवरलोडिंग का बहाना बनाकर उपभोक्ताओं को गुमराह कर दिया जाता है।
कुंवरगांव। मुख्यमंत्री ने भले ही 18 से 20 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश दिए है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र को पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल पा रही है। बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। 24 में मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पा रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है यदि जल्द ही अघोषित कटौती बंद नहीं हुई तो आंदोलन को मजबूर होंगे।
फैजगंज बेहटा। बिजली विभाग की मनमानी के चलते रात और दिन में बेतहाशा कटौती की जा रही है। आलम यह है कि क्षेत्र की जनता को पांच-छह घंटे बिजली नसीब हो पा रही है। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त है। साथ ही बिजली से चलने वाले सभी तरह के उपकरण भी शो-पीस बनकर रह गए हैं। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने अघोषित कटौती को बंद कराने की मांग की है।

ककराला। नगर में बिजली की बार-बार की ट्रिपिंग से लोग परेशान हो गए हैं। गर्मी में चल रही बिजली की कटौती को लेकर लोगों में बेहद नाराजगी है।
दबतोरी। करेंगी फीडर पर आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। जिसकी वजह से लोगों को तीन-चार घंटे की बिजली मिल पा रही है। आसफपुर उपकेंद्र से यह फीडर जुड़ा है, दूरी लगभग 22 किलोमीटर है । लिहाजा, अधिक दूरी होने की वजह से लाइन में फाल्ट आता रहता है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed