{"_id":"5b38ca3b4f1c1b214d8b97d2","slug":"151530448443-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह रिमझिम बरसे बदरा, दोपहर को उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह रिमझिम बरसे बदरा, दोपहर को उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह रिमझिम बरसे बदरा, दोपहर को उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल
रविवार को छाए रहे बादल, मौसम में आए बदलाव से बाजारों में बढ़ी रौनक
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सूूरज की तपिश झेल रहे लोगों को रविवार को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने एक से तीन जुलाई तक तेज बारिश की संभावना जताई है। सोमवार रात बादल उमड़े तो लोगों को लगा कि झमाझम बारिश होगी। मगर तेज हवाएं बादलों को उड़ा ले गईं। हालांकि गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली।
सोमवार को अधिकतम पारा 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 34 और न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बादल उमड़ने लगे। सुबह करीब दस बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। करीब 20 मिनट रिमझिम बारिश हुई। जिले के कई स्थानों पर तेज बरसात भी हुई। इससे मौसम खुशगवार को गया। मगर दोपहर बाद आसमान साफ होने पर धूप खिली तो उमस बढ़ गई। उमस भरी गर्मी से लोग खासे परेशान रहे। मौसम में आई तब्दीली से बाजार भी गुलजार नजर आया। बारिश रुकने के कुछ देर बाद लोग बाजार में निकले, जिससे रौनक रही।
बिसौली। मौसम की पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। मगर उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार को कस्बे और आसपास के इलाके में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को धूप से खासी राहत मिली। गर्मी की छुट्टी के अंतिम दिन हुई झमाझम बारिश का बच्चों ने नहाकर खूब लुत्फ लिया।
विज्ञापन
----------------
हल्की बारिश ने ही खोल दी पालिका की पोल
शहर की प्रमुख सड़कों से कूड़ा समय से न उठने की वजह से यहां भीषण गंदगी व्याप्त रहती है। रविवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई तो सूखा कूड़ा गीला हो गया, सड़कों पर अधिक चहलकदमी होने की वजह से सड़कों पर भीषण कीचड़ फैल गया। जिस कारण लोगों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ा।