{"_id":"5a6c79614f1c1b83268b6ab9","slug":"151517058401-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जेल जाएंगे जिला अस्पताल में दलाली करने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जेल जाएंगे जिला अस्पताल में दलाली करने वाले
Updated Sat, 27 Jan 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में दलाली
करने वाले जेल जाएंगे
शिकायत मिलने पर डीएम ने दिया निर्देश, सूची तलब की
निजी एंबुलेंस भी नहीं जा सकेंगी अस्पताल के अंदर
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। रविवार को होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो की जागरूकता को निकली रैली को झंडी दिखाने जिला अस्पताल पहुंचे डीएम दिनेश कुमार सिंह से कई लोगों ने अस्पताल में दलालों के हावी होने की शिकायत की। डीएम ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे दलालों की सूची उपलब्ध कराएं। ऐसे सभी दलालों को जेल भिजवाया जाएगा। डीएम ने सीएमओ और सीएमएस को निर्देश दिए कि अस्पताल के अंदर कोई भी निजी एंबुलेंस नहीं आए।
जैसे ही डीएम अस्पताल पहुंचे वैसे ही लोगों ने शिकायतें शुरू कर दीं। कई लोगों ने कहा कि अस्पताल में दलालों की ही सुनी जाती है। दलाल के माध्यम से ही अस्पताल के कुछ डॉक्टर-कर्मचारी मरीजों के तीमारदारों से पैसे वसूलते हैं। हर वक्त दलाल अस्पताल में मंडराते रहते हैं। वह मरीजों के तीमारदारों से खुद कहते हैं कि वह अच्छा इलाज करवा सकते हैं बस उन्हें पैसे खर्च करने होंगे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। बोले-वह दलालों की सूची उपलब्ध कराएं, एक भी दलाल अस्पताल में नजर नहीं आएगा। उसकी जगह जेल के अंदर होगी।
डीएम ने सीएमएस से भी दलालों के बारे में पूछा तो वह यहीं कहने लगे कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। डीएम ने कहा कि यह मामला गंभीर है। सीएमएस-सीएमओ दलालों पर नजर रखें। निर्देश दिए कि मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। यदि अब दलालों के बारे में उन्हें किसी तरह की शिकायत मिलती है तो वह डॉक्टर और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कुछ लोगों ने डॉक्टरों के समय से अस्पताल नहीं आने की शिकायत भी कीं। इससे पहले भी मरीजों के तीमारदार दलालों के बारे में प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं मगर आज तक स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
00000000000
फोटो-6-
बच्चों ने निकाली पल्स पोलिया रैली
बदायूं। डीएम ने शनिवार को जिला महिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के लावेला चौक, गांधी ग्राउंड, शिव मंदिर होते हुए दोबारा महिला अस्पताल में समाप्त हुई।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि हर बच्चे को पोलिया की खुराक अवश्य पिलाएं। इस खतरनाक बीमारी से बच्चों को बचाना है। इस बीमारी को जड़ से मिटाना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेमी चंद्रा ने कहा कि इस अभियान में 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिले को पोलियो मुक्त बनाना ही हमारा लक्ष्य है। इसके बाद में बच्चों ने सीएमओ कार्यालय से रैली निकलते हुए लावेला चौक, गांधी ग्राउंड, शिव मंदिर पहुुंचे। इस दौरान बच्चों के हाथों में बैनर व पोस्टर थे। साथ ही बच्चे पोलिया मुक्त भारत का नारा लगा रहे थे। इस मौके पर सीएमएस आरएस यादव, डब्ल्यूएचओ के डॉ. गुंजन मौजूद रहे।