{"_id":"59d77ad44f1c1bda538b5f2f","slug":"151507293908-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड का पासवर्ड हासिल कर उड़ाए 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड का पासवर्ड हासिल कर उड़ाए 50 हजार रुपये
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
ATM demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को सौंपी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के ग्राहक को करीब 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया गया। इसकी भनक ग्राहक को उस वक्त लगी जब वह खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंची। कैशियर ने खाते में रकम कम बताई तो उसने खाते ही डिटेल हासिल की। उसके खाते से आठ बार में एटीएम के जरिए रुपये निकाले गए थे।
साइबर क्राइम की शिकार बनी शबनूर बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी नूर अहमद की बेटी है। उसका खाता यहां ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में है। वह अपने खाते से 25 हजार रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंची तो कैशियर ने खाते में रकम कम बताकर दूसरा विड्राल भरने की सलाह दी। शबनूर ने बताया कि उसके खाते में पिछले महीने करीब 60 हजार रुपये थे। बैंक मैनेजर संजीत कुमार ने खाते की डिटेल देखी तो पता लगा कि शबनूर के खाते से 16 सितंबर को छह बार और 18 सितंबर को दो बार एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। निकाली गई रकम करीब 50 हजार थी जो कि राउंड फिगर में नहीं निकाली गई।
शबनूर ने की माने तो उसने अपना एटीएम कार्ड परिवार के किसी सदस्य तक को नहीं दिया और न ही पासवर्ड को किसी को पता था। आठ बार में रुपये कहां से निकाले गए, यह तो अभी पता नहीं लग पाया है लेकिन बैंक कर्मियों की मानें तो कार्ड का इस्तेमाल शॉपिंग में किया गया है। बैंक मैनेजर ने बताया कि ग्राहक शबनूर ने उन्हें पूरे मामले से अवगत करा दिया है। बाद में वह अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। शबनूर ने कोतवाली पुलिस को अपने एकाउंट की डिटेल के साथ आरोपी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर सौंप दी है।