फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   किसान को ऋण मोचन प्रमण पत्र मिल गया, लोन माफ नहं हुआ

किसान को ऋण मोचन प्रमण पत्र मिल गया, लोन माफ नहं हुआ

Fri, 06 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
किसान को ऋण मोचन प्रमण पत्र मिल गया, लोन माफ नहं हुआ
बिसौली। यूपी सरकार की ऋण माफी योजना में एक बड़ी चूक सामने आई है। एक किसान को प्रमाण पत्र दे दिया गया, लेकिन उसका ऋण माफ नहीं हुआ। अब किसान बैंक और तहसील के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

बिसौली तहसील के गांव सर्वा निवासी किसान श्यामसिंह ने भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा से ऋण लिया था। प्रदेश सरकार के ऋण माफी की घोषणा के बाद श्याम सिंह को बैंक द्वारा सूचित किया गया कि उसका 71000 रुपये ऋण माफ हो गया है। 23 सितंबर को विधायक कुशाग्र सागर ने नगर के मदनलाल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्याम सिंह को ऋण मोचन प्रमाण पत्र भी दे दिया गया। प्रमाण पत्र पर संबंधित भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा प्रबंधक राजेंद्र सिंह के हस्ताक्षर हैं। श्याम सिंह के खाते में 71174 रुपये भी आ चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को श्याम सिंह बैंक गए तब उन्हें बताया कि कि उनका कर्जा माफ नहीं हुआ है। इसलिए ऋण के 71174 रुपये अदा करने होंगे। अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। शाखा प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि गलत फीडिंग की वजह से श्याम सिंह को ऋण माफी का प्रमाण पत्र जारी हो गया है। उसका कर्जा माफ नहीं हुआ है। एसडीएम मोहम्मद अवेश ने बताया का कहना है कि ऋण मोचन का पूरा मामला बैंक से संबंधित है। इसका उनसे कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed