फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आज अमर उजालाफाउंडेशन के रक्तदान शिविर में उमड़ेंगे महादानी

आज अमर उजालाफाउंडेशन के रक्तदान शिविर में उमड़ेंगे महादानी

Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
आज अमर उजालाफाउंडेशन के रक्तदान शिविर में उमड़ेंगे महादानी
बदायूं। विश्व स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्तूूबर को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदार शिविर आयोजित होगा। यह शिविर जिला अस्पताल ब्लड बैंक परिसर में लगेगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस महादान में शहर से कई युवा, महिलाएं और समाजसेवी हिस्सा लेंगे। अमर उजाला समाज हित के मामले को लेकर हमेशा से संजीदा रहा है। कई बार खून की उपलब्धता न होने से व्यक्ति की जान चली जाती है। इसके लिए समय-समय पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। ताकि रक्त की कमी के कारण घायलों और मरीजों की जान न जाने पाए। अमर उजाला की इस मुहिम में लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। रविवार एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल ब्लैड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस महादान में कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से हिस्सा ले सकता है। शिविर सुबह दस बजे शुरू होगा। -------------------
विज्ञापन

महादानियों को प्रेरित करने के लिए रैली निकाली
बदायूं। जिला अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से विश्व स्वेच्छिक रक्तदान दिवस को लेकर शहर में रैली निकाली गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सीएमएस डॉ. आरएस यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सीएमएस आरएस यादव ने कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। इस अवसर पर शोहराज खान उर्फ शानू, मीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed