फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एक महिला समेत तीन की मौत, चार घायल

एक महिला समेत तीन की मौत, चार घायल

Tue, 26 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
एक महिला समेत तीन की मौत, चार घायल

विज्ञापन
बदायूं। जिले में हुए हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बगरैन। कतगांव निवासी सुधीर सिंह, चमरपुरा निवासी पोशाकी और आंवला निवासी मैकूलाल एक बाइक से आंवला से बिसौली जा रहे थे। विपरीत दिशा की ओर से आ रहे गोठा निवासी अमित और बंसत की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालात गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मैकूलाल की मौत हो गई। वहीं सोमवार को जिला अस्पातल में इलाज के दौरान पोशाकी लाल ने दम तोड़ दिया। इसी क्र म में बगरैन के गांव पीपल निवासी मुन्ना लाल शाम को खेत से गाय को लेकर घर जा रहा था। तभी आंवला से बिसौली की तरफ जा रही कार ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
लखनपुर। अलापुर के म्याऊं का रहने वाला 35 वर्षीय लायकरन सोमवार दोपहर दो बजे शहर में निजी काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में दातागंज रोड पर पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लायकरन घायल हो गया। उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागा। इस बीच सामने से आ रहे टेंपो को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में टेंपो चालक भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर यूपी-100 मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सहसवान। तहसील क्षेत्र के गांव गढोलिया पटटी तासौल में सुबह छह बजे शैतान सिंह ट्रैक्टर से कुटी मशीन चला रहा था। इसी दौरान वहां उसकी पत्नी धनदेवी की साड़ी पट्टे में फंस गई। शैतान सिंह ने जब तक ट्रैक्टर बंद कर धनदेवी को निकाला तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिवार वाले आनन फानन में उसे इलाज के लिए उसे पहले प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। गंभीर होने पर अलीगढ़ ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed