फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिसौली में भी गूंज रहे भोले के जयकारे

बिसौली में भी गूंज रहे भोले के जयकारे

Sun, 30 Jul 2017 10:50 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
बिसौली में भी गूंज रहे भोले के जयकारे
बिसौली में भी गूंज रहे भोले के जयकारे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली। चल रे कांवड़िया शिव के धाम की तर्ज पर जोश से भरे कांवड़ियों के जत्थे जब नगर से होकर गुजरे तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। नाचते गाते कांवड़िये हर-हर, बम-बम, जय भोले की जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं।

कछला की ओर से आ रहे कांवड़ियों की टोलियां जैसे ही नगर के नाथ कोल्ड स्टोर के सामने से गुजरीं तो नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। नाचते गाते कांवड़िये डीजे की धुन पर जमकर थिरक रहे थे। भोले के जयकारों ने नगर का वातावरण भक्तिमय कर दिया। इस बार महिला कांवड़ियों की संख्या ने लोगों को हैरत में डाल दिया। कांवड़ियों के जुलूस के चलते पुलिस ने खासे इंतजाम कर रखे हैं। सड़क के दोनों ओर करीब करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। साथ ही कोल्ड स्टोर पर कांवड़ियों की सेवार्थ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों कांवडियों ने भंडारे में भोले का प्रसाद पाया। दो हजार से अधिक कांवड़ियों ने रात्रि विश्राम भी किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मोहम्मद अवैष, पुलिस क्षेत्राधिकारी निर्मल कुमार विष्ट, मुख्य आयोजक अरविंद अग्रवाल, रविप्रकाश अग्रवाल, दुर्गेष वार्ष्णेय, महेंद्र यादव, डॉ मनोज माहेष्वरी, राजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पंकज सिंह चौहान, सोनू अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, कपिल आनंद, मुकेश गुप्ता, गौरीशंकर कथूरिया, शिवम गुप्ता, जुगेंद्र साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed