{"_id":"5970a9804f1c1bfa7f8b45e6","slug":"151500555648-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले की फौज करेगी मौज के जयकारे से गूंजा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले की फौज करेगी मौज के जयकारे से गूंजा बाजार
Updated Thu, 20 Jul 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)।
बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन बरेली-मथुरा हाईवे बम-बम भोले से गूंजता रहा। बुधवार रात से लेकर शाम तक हजारों की संख्या में गंगाघाट पर पहुंचे कांवड़ियों ने आस्था की डुबकी लगाकर कांवड़ पूजन किया। सावन में ‘भोले की फौज करेगी मौज’ के जयकारों के बीच कांवड़िये झूमते रहे।
कछला गंगाघाट पर शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार देर रात शिवभक्तों की जो टोलियां गंगाघाट पर पहुंचीं उनका शिवालय की ओर रवाना होने का सिलसिला तड़के से ही शुरू हो गया। रुक-रुक कर निकल रहीं शिवभक्तों की टोलियों में गजब का उत्साह नजर आया। कलाकारों के साथ भोले और गौरा के भजनों पर थिरकते कांवड़ियों ने रास्ते में जमकर धमाल मचाया। हाईवे पर कई स्थानों पर शिवभक्तों ने कांवड़ियों का स्वागत भी किया। उनके सेवा-सत्कार में भी कई लोग नजर आए।
हाईवे पर छतुइया मंदिर और जजपुरा मंदिर के सामने शिवभक्तों ने मत्था भी टेका। भोले की फौज करेगी मौज के जयकारे गूंजे तो डीजे साउंड सिस्टम पर भोले तेरे प्यार में लुट गए बीच बाजार में पर कलाकारों ने नृत्य कर मनमोह लिया। बता दें कि शुक्रवार को शिवतेरस पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा। शिवतेरस पर जलाभिषेक करने के लिए निकले शिवभक्तों में आसपास इलाके के लोग भी नजर आए। उधर, कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया और इंसपेक्टर संजय गोयल के साथ आसपास इलाके का पुलिस फोर्स घाट से लेकर हाईवे तक मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
---------
शिवभक्त बुर्राफरीदपुर के शिवालय में करेंगे जलाभिषेक
उझानी। इलाके के शिवमंदिरों में बुर्राफरीदपुर के प्राचीन शिव मंदिर का खास महत्व है। पूरे इलाके में आस्था का केंद्र कह जाने वाले बुर्रा मंदिर पर शिवतेरस वाले दिन हजारों की संख्या में शिवभक्त पहुंचते हैं। मंदिर के प्रति आस्था से जुड़े लोगों में संतराम यादव और रंधावा यादव ने बताया, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप विशेष इंतजाम कराए गए हैं।