{"_id":"593fe2334f1c1b26098b457a","slug":"151497358899-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के बीच अच्छी छवि बनाएं डायल 100","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के बीच अच्छी छवि बनाएं डायल 100
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस लाइंस में आयोजित यूपी 100 के सम्मेलन में एसएसपी चंद्र प्रकाश ने पीआरवी स्टाफ को हिदायत देने के साथ अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों की प्रशंसा भी की। एसएसपी ने कहा कि यूपी 100 विशाल प्रोजेक्ट है। इसलिए यूपी 100 की जनता के बीच अच्छी छवि बनाएं।
पुलिस लाइंस में आयोजित सम्मेलन में एसएसपी ने कहा कि यूपी 100 में तैनात पुलिस कर्मियों के पास अहम जिम्मेदारी है। सबसे पहले मौके पर उनको ही पहुंचना होता है। ऐसे में शराब और अवैध कार्यों को करने वालों से बिल्कुल दूर रहें। अगर ऐसा कुछ होता है तो इससे पुलिस की छवि खराब होगी। ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को 2500-2500 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस मौके पर एसपी देहात आरपी सिंह समेत सीओ लाइन और यूपी 100 स्टाफ के अधिकारीगण मौजूद रहे।