फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   15 posts of five How things go!

15 स्वीकृत पदों में पांच से काम कैसे चले!

Sat, 30 May 2015 08:07 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 30 May 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग से गरीब और पीड़ितों को तमाम योजनाएं संचालित हैं लेकिन इस विभाग का संचालन कैसे हो जब 15 स्वीकृत पदों में से केवल पांच पदों पर ही कर्मचारी हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक ने इस संबंध में शासन को स्थिति से अवगत कराया है।

विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग में 15 स्वीकृत पदों में से प्रधान सहायक का एक पद है। प्रधान सहायक 31 मई को रिटायर्ड हो रहे हैं। वरिष्ठ सहायक के दो पदों में एक पद पर ही भरा है। यह पद भी वरिष्ठ सहायक के 31 मई को रिटायर्ड होने पर रिक्त हो रहा है। 31 मई से दोनों शीर्ष पद खाली हो जाएंगे। कनिष्ठ सहायक के तीन पदों में से एक पद ही भरा हुआ है। दो पद रिक्त चल रहे हैं। इसी प्रकार कनिष्ठ लेखा लिपिक का एक पद यथावत है। कनिष्ठ लिपिक वृद्धावस्था पेंशन के दो पदों में से एक ही पद भरा हुआ है। एक पद यहां भी रिक्त है। लेखाकार का एक पद है, जो भरा हुआ है। इसके अलावा समाज कल्याण सुपरवाइजर के पांच पदों में से तीन पद ही भरे हुए है, दो पद इसके भी खाली हैं। इस प्रकार कुल 15 पदों में केवल पांच पद ही भरे हैं। ऐसे में महत्वपूर्ण विभाग के कार्यों का संचालन बेहद धीमा बना हुआ है।
विज्ञापन


कनिष्ठ सहायक बिना सूचना के अनुपस्थित
जहां विभाग में कर्मचारियों की संख्या केवल पांच रह गई है, वहीं कनिष्ठ सहायक मो. मुस्लिम बिना सूचना के गायब रहते हैं। यह जानकारी देते हुए समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक ने बताया कि एक दिन उपस्थित रहकर कनिष्ठ सहायक ने आना छोड़ दिया है। बिना सूचना के उनकी अनुपस्थित से कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसलिए उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में कर्मचारियों की कमी के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सीडीओ को भी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। बाकी शासन को पद के अनुरूप कर्मचारियों की मांग को लिखा गया है।
- एनके पाठक, जिला समाज कल्याण अधिकारी बदायूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed