फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   15 august

स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

Wed, 17 Aug 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
15 august
राजकीय डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों तिरंगे से भारत का नक्शा बनाया। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले भर में स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण हुआ तो वहीं शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया गया। बदायूं क्लब में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने लाभार्थियों को ट्राइसिकल और ट्रैक्टरों का वितरण किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम दीपा रंजन ने ध्वजारोहण करने के साथ पौधरोपण भी किया। कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल, गांधी नेत्र चिकित्सालय समेत अन्य स्मारकों पर डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बदायूं क्लब में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने गन्ना विकास व चीनी उद्योग विभाग के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी बागीश पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व डीएम समेत अधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया। सभी ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद राज्यमंत्री एमएलसी बागीश पाठक, हरीश शाक्य आदि के साथ गूूरा हाउस पहुंचे तथा राजीव पाठक से मुलाकात की। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शासकीय योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ट्राइसिकल, ट्रैक्टर, चेक, टेबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए। संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना एवं अक्षत अशेष ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण हुआ। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, वागीश पाठक, प्रेमस्वरूप पाठक, धर्मेन्द्र शाक्य, आशीष शाक्य उपस्थित रहे।
-------------------
तिरंगे बांटकर देशप्रेम की भावना का किया संचार
बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर, पंजाबी समाज सेवा समिति की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर ध्वजारोहण किया गया। युवा संकल्प सेवा समिति के सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने शहर में तिरंगे बांटे। ह्यूमैनिटी सेवियर फाउंडेशन की ओर से मेडिकल कॉलेज में रोगियों को फल व जूस के पैकेट बांटे गए। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका परिषद में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन अशोक खुराना के संयोजन में किया गया, जिसमें अध्यक्ष आशा राठौर, मुख्य अतिथि दीपमाला गोयल आदि मौजूद रहे। यहां कवियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं पढ़ीं।
-
ग्रामीण इलाकों में भी देशभक्ति के कार्यक्रमों की धूम
बदायूं। स्वतंत्रता दिवस देहात क्षेत्र में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, देवनागरी इंटर कॉलेज और सहकारी क्रय विक्रय समिति कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में रामप्रकाश शर्मा, एपीएम डिग्री कॉलेज में विष्णुभगवान अग्रवाल, आदर्श शिक्षा निकेता इंटर कॉलेज और सालिक राम इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, मदरशील मेमोरियल अकादमी में नरसिंह थरेजा ने ध्वजारोहण किया।
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज, तहसील, नगर पालिका, बाबा इंटरनेशनल स्कूल, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, ग्रीन फील्ड इंटर कॉलेज, मदरसा फैजाने मिल्लत, इस्लामियां इंटर कॉलेज, शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल, एसपीजेएम स्कूल में ध्वजारोहण किया गया
सैदपुर। नगर पंचायत कार्यालय, एसबीआई, सीएचसी, केके कांवेंट स्कूल, नूरी रजा इंटर कॉलेज, रेड रोज स्कूल, सैयद डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज, ग्राम उरैना, हतरा, सैंडोली में ध्वजारोहण किया गया।
नूरपुर पिनौनी। गांव सुराही में अमृत सरोवर तालाब पर प्रधान केपी मौर्य, नूरपुर पिनौनी में प्रधान राधे श्याम गिरी ने सचिवालय पर ध्वजारोहण किया।
मूसाझाग। प्राथमिक विद्यालय बेला में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका महजबीन अंसारी, थाना में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने ध्वजारोहण किया।
वजीरगंज। नत्थू लाल सेवक इंटर कॉलेज, आरवी इंटर कॉलेज, मुन्ना लाल इंटर कॉलेज, एनआर इंटर कॉलेज, एसकेएस दून वर्ल्ड स्कूल, श्री देवकी नंदन सेनानी इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, लता इंटरनेशनल स्कूल, मदरसा कादरी दारुल उलूम वनिया में भी तिरंगे को नमन किया गया।
सहसवान। तहसील, बार एसोसिएशन कार्यालय, नेहरू इंटर कॉलेज, डीपी महाविद्यालय, ब्लॉक कार्यालय, नगर पालिका, पन्ना लाल इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया।
उघैती। थाना परिसर, सुधारानी मॉडर्न स्कूल खंडवा, माधव इंटर कॉलेज, बैंक, विद्युत उपकेंद्र सहित क्षेत्र में ध्वजारोहण किया गया।
कादरचौक। कालसेन बाबा इंटर कॉलेज, गढ़ी बाबा इंटर कॉलेज, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, दाताराम मेमोरियल इंटर कॉलेज, तराना इंटर कॉलेज रमजानपुर में ध्वजारोहण किया गया।
गुलड़िया। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सतीश चंद्र सिंह इंटर कॉलेज, मंजू मेमोरियल इंटर कॉलेज, गंगाराम पटेल विद्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, आंबेडकर पार्क, सहोरा धीमरी प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय रिजोली आदि में भी ध्वजारोहण किया गया।
उसावां। नगर पंचायत, सीएचसी, ब्लॉक कार्यालय, थाना परिसर समेत कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। मिर्जापुर अतिराज के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक गयाराम भारती ने ध्वजारोहण किया।
बगरैन। खुसरो डिग्री कॉलेज में वेदपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। सहकारी साधन समिति, पंडित हर नारायण सरस्वती विद्या मंदिर, रामप्रसाद बदन सिंह इंटर कॉलेज, गौरी शंकर इंटर कॉलेज, सरस्वती ज्ञान मंदिर में भी ध्वजारोहण किया गया। कारगिल शहीद हरिओम सिंह की समाधि स्थल गांव इटौआ में एसडीएम ज्योति शर्मा, शहीद की पत्नी गुड्डू देवी ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
दबतोरी। कुमारी मंजू लता मेमोरियल इंटर कॉलेज, पुलिस चौकी, लक्ष्मीपुर, दबतोरी प्राथमिक स्कूल, ललुआनगला, बीधानगला, संग्रामपुर, बिजौरी में ध्वजारोहण किया गया।
ककराला। नगर पालिका, व्यापार मंडल कार्यालय, मुस्लिम डिग्री कॉलेज, अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज, एचएम साइंस इंटर कॉलेज, मदरसा अशरफ उल उलूम में ध्वजारोहण किया गया। ब्लॉक जगत कार्यालय पर बीडीओ अखिलेश कुमार सिंह चौबे, नगर पंचायत सखानूं कार्यालय पर चेयरमैन समीना खातून, सीएचसी जगत पर ध्वजारोहण किया गया।
अलापुर। थाने में इंस्पेक्टर एसके सिंह ने ध्वजारोहरण किया।
बिसौली। नगर पालिका में चेयरमैन अबरार अहमद, कोतवाली परिसर में सीओ ओजस्वी चावला, मुंसिफ कोर्ट में मजिस्ट्रेट मनीष कुमार, एसडीबी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय, डीपाल स्कूल में प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने ध्वजारोहण किया।

इस्लामनगर। नगर पंचायत, आंबेडकर पार्क, थाना, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया। चेयरमैन पति हाजी मुशाहिद की ओर से तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।

जगत स्थित संविलियन स्कूल में में बच्चों ने बनाई 75 की आकृति। संवाद

जगत स्थित संविलियन स्कूल में में बच्चों ने बनाई 75 की आकृति। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed