{"_id":"5cd319f5bdec22073f3f0dd6","slug":"141557338613-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद केंद्रों पर बिचौलियों का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद केंद्रों पर बिचौलियों का बोलबाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। यूनियन के नेताओं ने बिजली कटौती पर अफसरों के खिलाफ गुस्से का इजहार किया, साथ ही गेहूं क्रय केंद्र पर इंचार्जों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए बिचौलियों के हावी होने की बात कही। चेतावनी दी कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
यूनियन की मासिक पंचायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को हुई। नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा ने कहा कि गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को वरीयता देने की बजाय बिचौलियों के जरिए खरीद की जा रही है। अफसरों को भी हकीकत का पता है लेकिन गौर करने की जरूरत महसूस नहीं की गई है। इससे किसानों को परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली कटौती ने भी किसानों की दिक्कत बढ़ा दी है। जायद की फसलों के दिनों में बिजली की किल्लत की वजह से सिंचाई प्रभावित हो रही है।
पंचायत में गोशालाओं को लेकर भी चर्चा हुई। सड़क पर घुमंतू जानवरों को लेकर अफसर आदेश तो करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। छुट्टा पशुओं को गोशाला तक नहीं पहुंचाने की वजह से किसानों को गेहूं की फसल में नुकसान उठाना पड़ चुका है। पंचायत में दुर्वेंद्र चौहान, अवधेश फौजी, माखन लाल, रामकुमार, वीर सिंह, गीतेश सक्सेना, सरिता गुप्ता, महेश राठौर और शाकिर अंसारी आदि मौजूद थे।