{"_id":"5c6ef0edbdec22090f3fca34","slug":"141550774509-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यकम में जिले के 20 विद्यालयों / महाविद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। इसमें एथलेटिक्स, रंगोली, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सीडीओ ने महिला हेल्पलाइन 181 की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि इससे छात्राओं के अंदर की प्रतिभा उभरकर सामने आएगी। सीडीओ निशा अनंत ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी छात्राएं अपना एक लक्ष्य बना लें, ताकि वे उस ओर आगे बढ़ सकें और लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमेशा प्रत्यनशील रहें। सीडीओ ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के कैलेंडर का विमोचन भी किया, साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया। कार्यक्रम के अंत में सीडीओ ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया, साथ ही स्वयं गाड़ी चलाकर छात्राओं को प्रेरित किया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. मनवीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से नई प्रतिभाओं को मंच मिलता है।
कार्यक्रम संयोजक जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस मौके पर डॉ. शुभ्रा महेश्वरी, प्रवीन कुमारी, डॉ. प्रगति सक्सेना, डॉ. रश्मि सक्सेना, डॉ. रीतारानी, गीता ठाकुर, इंदू आदि मौजूद रहे।
------------
ये रहा रिजल्ट
दो सौ मीटर दौड़ में रोशनी यादव प्रथम, सोनी शर्मा दूूसरे, स्वलेया तीसरे, चार सौ मीटर दौड़ में छाया पाल प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, शशी बाला तीसरे, आठ सौ मीटर दौड़ में स्वाती यादव पहले, अनीता दूसरे व अनीता पाल तीसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन
- लॉंग जंप में सुषमा प्रथम, शशीबाला द्वितीय, लक्ष्मी व राहुली तृतीय रहीं। डिस्क्स थ्रो प्रतियोगिता में कंचन प्रथम, प्रिया द्वितीय, राजुल तृतीय, शॉटपुट प्रतियोगिता में रीतिका सैनी प्रथम, प्रीती द्वितीय, अनीता व रीना चौहान तीसरे व गोला फेंक में रीतिका प्रथम, प्रीति दूसरे, अनीता तीसरे स्थान पर रही। समूह गायन में पार्वती महिला इंटर कॉलेज पहले, कस्तूरबा गांधी विद्यालय उझानी दूसरे व चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज तीसरे पर रहा। रंगोली प्रतियोगिता में एनएमएसएन दास कॉलेज प्रथम, गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज द्वितीय, कस्तूरबा गांधी उझानी तृतीय रहा।