फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिला और महिला अस्पताल में गैर हाजिर मिले पांच डॉक्टर, कई कर्मचारी भी नदारद

जिला और महिला अस्पताल में गैर हाजिर मिले पांच डॉक्टर, कई कर्मचारी भी नदारद

Mon, 04 Feb 2019 08:58 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 04 Feb 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
जिला और महिला अस्पताल में गैर हाजिर मिले पांच डॉक्टर, कई कर्मचारी भी नदारद
बदायूं। सीएमओ के निरीक्षण में जिला और महिला अस्पतालों में करीब पांच डॉक्टर और कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। कई जगह गंदगी और अव्यवस्था मिली। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले दोनों अस्पतालों को सुधारेंगे, उसके बाद ही चैन से बैठेंगे। उन्होंने कहा कि गायब मिले कर्मचारियों और डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सबसे पहले महिला अस्पताल के हालात देखे। उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इस दौरान डॉ. राबिया बेगम, डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. शोभा अग्रवाल और डॉ. जयदीप ग्रेवाल लापता मिले। वहीं सादाब खान, रश्मि, महेश सरन, सुमित सिंह, राबिया अहमद ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। इनमें से अधिकतर के उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे। सीएमओ ने सभी डॉक्टर और कर्मचारियों को बुलाया लेकिन कोई भी उपस्थित नहीं मिला। सीएमओ ने तुरंत सभी का वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके बाद सीएमओ जिला अस्पताल पहुंचे, जहां दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गायब मिले। उन्होंने ओपीडी में साउंड प्रूफ रूम बनाने और इंजेक्शन रूम में डस्टबिन रखने के आदेश दिए। फिजियोथेरेपी कक्ष में उन्हें मशीन खराब मिली। उन्होंने कहा कि मशीन को तुरंत ठीक कराएं, सीएमओ ने इस दौरान ओपीडी, दवा स्टोर, क्षय रोग विभाग, सीटी स्कैन, इमरजेंसी आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस डॉ. भारत भूषण पुष्कर और अस्पताल प्रबंधक को आदेश दिए कि अस्पताल में तीन बार जरूर राउंड लगाएं और कर्मचारियों को चेक करें कि वे ड्यूटी पर हैं या नहीं। अस्पताल में कोई फालतू व्यक्ति भी नहीं दिखे।
विज्ञापन

----------------------
दो दिन पहले की उपस्थिति लगा गईं थीं डॉ. शोभा
सोमवार को महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सीएमओ को उपस्थिति रजिस्टर में बड़ा घोटाला देखने को मिला। गायब पाए गए कुछ डॉक्टरों के हस्ताक्षर भी मिले थे लेकिन डॉ. शोभा उनसे आगे निकलीं। वह दो दिन अतिरिक्त तक के हस्ताक्षर कर गईं थीं। सीएमओ ने कहा कि डॉ. शोभा को उपस्थिति रजिस्टर में छेड़छाड़ करने पर सस्पेंड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
बंदर-आवारा कुत्ते पकड़वाने को ईओ को लिखा पत्र
सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि दोनों अस्पताल में बंदर और आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। इससे मरीजों में संक्रमण का खतरा है। नगर पालिका ईओ को पत्र लिखकर बंदर कुत्ते पकड़वाने की मांग की है।

----------------------
कुत्ते के बच्चा ले जाने के मामले की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम
महिला अस्पताल के लेवर रूम से गुरुवार को एक कुत्ता नवजात बच्चा उठा ले गया था। गनीमत रही थी कि बाहर खड़े लोगों ने उसे देख लिया। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। परिवार वालों को इसकी जानकारी होती, उससे पहले कर्मचारियों ने बच्चे को ले जाकर प्रसूता के पास रख दिया। इस मामले की जांच को सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। इसमें जिला और महिला अस्पताल के सीएमएस, एक डिप्टी सीएमओ शामिल होंगे।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed