{"_id":"5c115623bdec22418f492aef","slug":"141544640035-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला उद्यान अधिकारी, प्रधान सहायक मिले गैरहाजिर, डीएम ने वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला उद्यान अधिकारी, प्रधान सहायक मिले गैरहाजिर, डीएम ने वेतन काटा
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को जिला उद्यान अधिकारी एवं न्याय सहायक अनुभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयों के दरवाजों पर पान की पीक देखकर डीएम ने संबंधित की जमकर फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान डीएम को जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा, प्रधान सहायक अजीम अली रिजवी, सुरेंद्र मोहन एवं ममता रानी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। न्याय सहायक अनुभाग कार्यालय में एक वर्ष से अधिक समय के चरित्र प्रमाण पत्रों के आवेदन लंबित पाए जाने नाराजगी जताई। साथ ही सूची लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चरित्र प्रमाण पत्र जारी कराने को कहा। डीएम ने सभी कर्मचारियों को कार्यालय समय से पहुंचने को कहा।