{"_id":"5b60b29d4f1c1b54208b6405","slug":"141533063837-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की दीवार ढही, एक बच्ची की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी की दीवार ढही, एक बच्ची की मौत, बहन घायल
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-57,58
पड़ोसी की दीवार ढही, बच्ची
की मौत
गांव नवाबपुर पस्तोर में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली। तहसील क्षेत्र के एक गांव में दीवार गिरने पर नीचे दबी 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। दूसरी को घायलावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार शाम करीब सात बजे तहसील क्षेत्र के गांव नवाबपुर पस्तोर निवासी लालाराम की पत्नी सुनीता देवी अपनी दोनों बेटियों 12 साल की अनारकली और 16 वर्षीय सविता के साथ जेठ छत्रपाल के मकान से अपने घर लौट रहीं थीं। तभी रास्ते में अचानक पड़ोसी तेजपाल की पक्की ईंटों से बनी दीवार ढह गई। इसमें लालाराम की दोनों बेटियां नीचे दब गईं। ग्रामीणों ने ईंटें हटाकर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। मगर तब तक अनारकली की मौत हो चुकी थी। जबकि सविता गंभीर घायल हो गई। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर तहसील से नायब तहसीलदार जीतेश वर्मा व कानूनगो अशोक शर्मा मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने पुलिस बुलाकर लाश पोस्टमार्टम को भिजवाई।