{"_id":"5b5b69604f1c1bb15c8b4db0","slug":"141532717408-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बोलेरो खाई में पलटी, दो लोगों की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बोलेरो खाई में पलटी, दो लोगों की मौत, छह घायल
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--42, 43
बेकाबू बोलेरो खाई में पलटी, दो लोगों की मौत, छह घायल
उसावां क्षेत्र में भदेली तिराहे पर हुआ हादसा, फर्रूखाबाद से लौट रहा था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बेकाबू बोलेरो अकबरपुर मार्ग पर भदेली तिराहे के पास खाई में पलट गई, जिसमें बोलेरो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे उसावां थाना क्षेत्र में अकबरपुर मार्ग पर भदेली तिराहे के पास घटित हुआ। उस समय कलट्टरगंज निवासी 70 वर्षीय प्रताप सिंह अपनी विवाहित बेटी सीमा पत्नी अजब सिंह निवासी ग्राम मदारपुर थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद को विदा करा कर लौट रहे थे। गाड़ी में 28 वर्षीय हीराकली पत्नी प्रमोद, उनकी दो वर्षीय बेटी रवीना, चार वर्षीय बेटा रवि,15 वर्षीय शिवांगी पुत्री उमेश, प्रताप सिंह की दूसरी बेटी 20 वर्षीय विमलेश पत्नी इतवारी लाल उर्फ पंकज निवासी ग्राम कोटिया नगला थाना नयागांव जिला एटा सवार थे। जबकि बोलेरो सीमा की ससुराल के 55 वर्षीय ज्ञानसिंह पुत्र लालाराम चला रहे थे। अकबरपुर मार्ग पर भदेली तिराहे पर पहुंचते ही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे सभी लोगों में चीत्कार मच गई। हादसा देखकर उधर से गुजर रहे ग्रामीण कार सवार लोगों को बचाने के लिए भाग खड़े हुए। तब तक किसी ने प्रताप सिंह के घर सूचना दे दी। जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने गाड़ी सीधी कर बमुश्किल लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया, जहां प्रताप सिंह की रास्ते में मौत हो गई। वहीं देर रात करीब आठ बजे बोलेरो चालक ज्ञान सिंह ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। इस घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।