फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   धर्मशाला शुभारंभ में आए बालक की गंगा में डूबकर मौत

धर्मशाला शुभारंभ में आए बालक की गंगा में डूबकर मौत

Mon, 05 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला शुभारंभ में आए बालक की गंगा में डूबकर मौत
फोटो- 24
विज्ञापन


बालक की गंगा में डूबकर मौत
कछला में हादसे के बाद कोहराम, महाराष्ट्र का निवासी है परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
बिल्सी के मूल निवासी और अब महाराष्ट्र में जाकर बसे परिवार के साथ कछला गंगा घाट पर बड़ा हादसा हो गया। गंगास्नान करने के दौरान परिवार के बारह साल के बालक की गंगा में डूबकर मौत हो गई। परिवार के लोग उसके जीवित होने की उम्मीद में जिला अस्पताल तक उसे लेकर आए। यहां मौत की पुष्टि के बाद कोहराम मच गया।

बिल्सी के गली नंबर छह के मूल निवासी विकास सिंह चौहान कई साल से महाराष्ट्र के औरंगाबाद में परिवार के साथ रह रहे हैं। विकास के ससुर भारतेंदु सिंह बरेली के सुभाषनगर के निवासी हैं। भारतेंदु ने कछला गंगा घाट पर धर्मशाला का निर्माण कराया है। सोमवार को इस धर्मशाला का शुभारंभ था। इसमें विकास भी परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। धर्मशाला शुभारंभ के बाद यह लोग दोपहर तीन बजे करीब स्नान करके गंगा किनारे खाना खाने बैठ गए। तभी विकास का पुत्र पृथ्वीराज सिंह उर्फ कुनकुन (8) चुपचाप फिर से गंगा में नहाने पहुंच गया। नहाते हुए वह डूबने लगा। उसने चीखना शुरू किया तो विकास के साले शैलेंद्र उसे बचाने को गंगा में कूद पड़े। वह भी तैरना नहीं जानते थे, इसलिए डूबने लगे। बाद में दूसरे लोगों ने उन्हें तो निकाल लिया पर पृथ्वीराज डूब गया। गोताखोरों की काफी मशक्कत के बाद एक नाव के नीचे से पृथ्वीराज को निकाला जा सका। धार्मिक कार्यक्रम में आए परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। बच्चे की सांसें थम चुकी थीं पर परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां जब डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि की तो महिलाएं चीखने लगीं। देर रात तक भारी भीड़ अस्पताल में जमा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed