{"_id":"5a8d6cf14f1c1bdd0b8b52c2","slug":"141519217905-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े हनुमान के मंदिर में गूंजे भजन-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े हनुमान के मंदिर में गूंजे भजन-कीर्तन
Updated Wed, 21 Feb 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 21 बीडीएनयूजेएचपीएच- 05
बड़े हनुुमान जी के मंदिर
में हुआ भजन व कीर्तन
उझानी। अब्दुल्लागंज स्थित बड़े हनुमान मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव मंगलवार शाम को धूमधाम से मनाया गया। यज्ञ में आहुतियां अर्पित करते हुए भक्तों ने मंत्रोच्चार किया। कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। इस दौरान भजन-कीर्तन भी गूंजते रहे।
मंदिर महंत कमलाकांत महाराज और राजीव लोचन महाराज ने मंत्रोच्चार किया। संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा ने दीप जलाने के बाद पूजा-अर्चना की। धर्मेंद्र कुमार शर्मा, ममता शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, आरती शर्मा ने यजमान की भूमिका निभाई। देर रात तक चले धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने हनुमान जी का गुणगान करते हुए भजन सुनाए। श्री राधा कृष्ण और हनुमान जी की झांकी भी पेश की गई। कलाकारों में संगीता अरोड़ा और पूजा चौहान ने चौपाइयां सुनाकर भाव विभोर कर दिया। वार्षिकोत्सव से पहले मंदिर को भी मनमोहक अंदाज से सजाया गया था। मंगलवार शाम से ही पूरा परिसर रोशन से जगमग हो उठा। इस मौके पर आनंद मिश्रा, पंकज सक्सेना, रवेंद्र सक्सेना, अजब सिंह, गिरीशचंद्र मिश्रा, गिरीश यादव, राजा बाबू सिंह, वीरेश शर्मा, देवेंद्र आदि मौजूद थे।