{"_id":"5a4e4f4f4f1c1bbf2d8b4aec","slug":"141515081551-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडी ने की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडी ने की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-42
‘हर हाल में जल्द लग जाएं सीसीटीवी कैमरे’
जेडी ने की बोर्ड परीक्षाओं
की तैयारियों की समीक्षा
कमियां मिलने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। फरवरी में शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन संपंन कराने को विभागीय अधिकारियों द्वारा तैयारियां की जा रहीं हैं। बरेली मंडल की संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ.अंजना गोयल ने गुरुवार को यहां श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में जिले के सभी केंद्र व्यवस्थापकों की मीटिंग लेकर उन्हें इस बात के साफ निर्देश दिए कि किसी भी केंद्र पर नकल नहीं होगी। शासन की मंशानुरूप सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे हर हाल में लग जाने चाहिए।
मीटिंग में जेडी ने केंद्र व्यवस्थापकों से उनके कॉलेज में फर्नीचर, शौचालय (इज्जतघर) आदि के बारे में जानकारी ली। सभी केंद्र व्यवस्थापकों ने अवगत कराया कि फर्नीचर की व्यवस्था पूरी है। शौचालय दुरुस्त करा लिए गए हैं। डीआईओएस मुन्ने अली ने कहा कि जिले में इस बार 77 केंद्र बने हैं। इनमें ज्यादातर विद्यालयों में सीसीटीवी लग चुके हैं।
बाकी में कार्य चल रहा है। जेडी ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कैमरे लग जाएं। क्योंकि रोजाना प्रश्नपत्र खुफिया कैमरों के सामने ही खोले जाएंगे।
जेडी ने कहा कि जो विद्यालय नकल को पहले से बदनाम रहे हैं उन पर खास नजर रखी जाएगी। केंद्रों पर ऐसे परीक्षक तैनात नहीं किए जाएंगे जो पूर्व से ही नकल कराने को लेकर चर्चा में रहे हैं। ऐसे शिक्षकों को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा। परीक्षाएं शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन ही कराई जानी हैं। इसके लिए जो भी कदम उठाना जरूरी है, उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
जेडी ने निर्देश दिए कि केंद्रों पर बिजली की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। यदि किसी को कोई समस्या है तो वह डीआईओएस को अवगत करा सकता है। मीटिंग में जीआईसी के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह,जीआईसी की कल्पना कुमार के अलावा डॉ.योगेश्वर सिंह, आलोक पाठक, पुष्पदेव भारद्वाज, मोहम्मद खिजर अहमद,वीपी सिंह आदि रहे।
--
बेसिक के शिक्षकों से स्नातक तक के लें स्वप्रमाणित अभिलेख
जेडी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि बेेसिक के जो भी शिक्षक ड्यूटी पर आएंगे उनसे हाईस्कूल से लेकर स्नातक के अभिलेखों की स्वप्रमाणित अभिलेखों की छायाप्रति लें। ताकि यह पता चल सकें कि कौन शिक्षक किस विषय का है।
--
स्टूडेंट्स का देखा जाएगा आधार नंबर
जेडी डॉ.अंजना गोयल ने यह भी निर्देश दिए हैं कि केंद्र पर परीक्षा देने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा का आधार नंबर अवश्य देखा जाए। जिससे फर्जीफिकेशन न हो सके।
--
केंद्रों पर लगेंगे एलईडी
डीआईओएस मुन्ने अली ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सभी अपने विद्यालय में बल्व के स्थान पर एलईडी लगवाएं। यदि निरीक्षण के समय एलईडी की जगह बल्व मिलते हैं तो कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।