फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   22 किलोमीटर दूर बना दिया परीक्षा केंद्र

22 किलोमीटर दूर बना दिया परीक्षा केंद्र

Sun, 17 Dec 2017 12:30 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
22 किलोमीटर दूर बना दिया परीक्षा केंद्र
डीआईओएस कार्यालय पहुंची छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा के शुरू होने में अब ज्यादा वक्त शेष नहीं है, लेकिन उसावां ब्लाक की कई छात्राएं परीक्षा केंद्र दूर होने से काफी परेशान हैं, लगातार केंद्र बदलवाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहीं है। छात्राओं का परीक्षा केंद्र उसावां से करीब 22 किलोमीटर दूर भूरा नबीगंज के गंगादीन इंटर कॉलेज को परीक्षा में बनाया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते समय जिला परीक्षा समिति ने मानकों को अनदेखा कर दिया। कई स्कूलों को मानक के विपरीत परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कई ऐसे स्कूल भी हैं, इनके छात्र-छात्राओं को काफी दूर परीक्षा देने जाना पड़ेगा। पुुष्पकुंज भगवान दास कन्या इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की 51 और इंटरमीडिएट की 58 छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी छात्राएं शनिवार को सीडीओ से मिलीं। छात्राओं ने बताया कि नगर में कोई भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। जबकि नगर से करीब 22 किलोमीटर दूर भूरा नबीगंज के गंगादीन इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ऐसे में छात्राओं को परीक्षा देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सुबह के वक्त की पाली में परीक्षा सात बजे शुरू हो जाती है। ऐसे में छात्राएं कितने बजे अपने घरों से निकलेंगी और केंद्र तक पहुंचेंगी। केंद्र तक पहुंचने के लिए हर छात्रा के पास वाहन की सुविधा भी नहीं है। सीडीओ शेषमाणि पांडेय ने छात्राओं को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, वहीं डीआईओएस से मिलने के लिए भी कहा। इसके बाद में छात्राएं डीआईओएस मुन्ने अली से मिलीं। उन्होंने भी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

---------

साधन की कमी
हाईस्कूल की मानसी गुप्ता का कहना है कि उनकी परीक्षा सुबह सात बजे से होगी। ऐसे में कॉलेज पहुंचने के लिए साधन की कमी है। इस बार परीक्षा फरवरी के पहले ही सप्ताह में है। ऐसे में ठंड भी काफी होगी। इससे परेशानी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

22 किलोमीटर दूर है कॉलेज
हाईस्कूल की नीतू गुप्ता का कहना है कि नगर से कॉलेज 22 किलोमीटर दूर है, इस कारण कॉलेज पहुंचने के लिए कम से कम एक घंटा लगेगा। ऐसे में वाहन आदि का इंतजाम भी करना पड़ेगा।
--

कोई सुनने को तैयार नहीं
इंटर की आराध्य यादव ने बताया कि उनके पिता का निधन हो गया है। वहीं घर में सबसे बड़ी हैं। ऐसे में इतनी दूर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, कई बार सेंटर बदलवाने को मिल चुके है, लेकिन कोई सुनने का तैयार ही नहीं है।
---

निर्देशों का पालन नहीं
इंटर की प्रियंका कुमारी ने बताया कि शासन ने निर्देश दिए थे, लेकिन कोई भी उनका पालन नहीं कर रहा है। उनकी वजह से हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हम लोगों को ठंड में इतनी दूर जाकर परीक्षा देनी होगी।

--

छात्राओं को होगी परेशानी
पुुष्पकुंज भगवान दास कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश जौहरी ने बताया कि बालिकाओं का सेंटर पिछली बार स्थायी रखा गया था। इस वजह से बालिकाओं को परीक्षा के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ा था। जबकि इस बार सेंटर नगर से 22 किलोमीटर दूर भूरानबीगंज में स्थित कॉलेज में कर दिया गया है। वहीं ब्लाक में यह एकमात्र कन्या इंटर कॉलेज है। वहीं दो कॉलेज और है, उनमें बालक और बालिकाएं सम्मलित रूप से पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed