फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   यहां तो पैदल निकला भी मुश्किल

यहां तो पैदल निकला भी मुश्किल

Sun, 08 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
यहां तो पैदल निकला भी मुश्किल
यहां तो पैदल निकला भी मुश्किल - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
बदायूं। शहर में सभी चौराहे जाम के कारण कराह रहे हैं। अगर आप वाहन में बैठे हैं तो खिसियाए नहीं, यहां तो पैदल चलना भी मुुश्किल है।
विज्ञापन

रात में भले ही दो किलोमीटर की दूरी 10 से 15 मिनट में पूरी होती हो, लेकिन दिन में यही दूरी तय करने में 45 मिनट लग जाते है। इस कारण लोग अपने गंतव्य तक देर से पहुंचते हैं। उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गांधी ग्राउंड चौराहे पर टेंपो की आवाजाही से जाम
गांधी ग्राउंड चौराहे पर दोपहर दो बजे टेंपो की आवाजाही से जाम लगा था। सवारियां लेने खए लिए टेंपो चालक बीच रोड पर खड़े थे। टेंपो हटाने को लेकर दो पहिया वाहन चालकों की कहासुनी होती दिखाई दी। करीब आधे घंटे बाद लोगों को जाम के झाम से निजात मिल सकी। एक भी पुलिस वाला इस चौराहे पर तैनात नहीं था।
विज्ञापन


छह सड़का चौराहा
शनिवार दोपहर 12.20 बजे। छह सड़का चौराहे पर बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से जाम लगा था। चौराहे पर तैनात पुलिस जाम के झाम में फंस वाहनों को निकालने में लगी थी, लेकिन दाएं बाएं से आने वाले वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस ओवरब्रिज के नीचे
दोपहर एक बजे थे। सिविल लाइंस ओवरब्रिज के नीचे से स्कूल बच्चों के वाहन निकल रहे थे। यह रोड पूरी तरह जाम था। रोड के दोनों तरफ बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से जाम लगा था। स्कूली वाहन निकालने में चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। वाहन में बैठे बच्चे पसीना-पसाना थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed