फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एक करोड़ खर्च, पर सफाई शून्य

एक करोड़ खर्च, पर सफाई शून्य

Sat, 07 Oct 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
एक करोड़ खर्च, पर सफाई शून्य
गंदगी - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। शहर में कहीं भी स्वच्छता अभियान का असर नहीं दिखाई देता। दिखाई देता है तो जलभराव और गंदगी। दो अक्तूबर को जिले में जगह-जगह छोटे-बड़े झाड़ू लेकर निकल पड़े, लेकिन सफाई कहां हुई, ये सिर्फ सफाई करने वालों को ही पता है। शहर के तमाम मोहल्लों में गंदगी की समस्या बरकरार है। साथ ही है कई जगह जलभराव।
विज्ञापन

शहर की 2011 की जनगणना के मुताबिक करीब 148029 लोग है। इनमें करीब एक लाख 20 हजार वोटर हैं। शहर की सफाई करने के लिए 226 स्थायी, 44 वैकलाक, 50 दैनिक वेतन भोगी, 55 ठेके पर और 50 संविदा सफाई कर्मचारी हैं। स्थायी सफाई कर्मियों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह, वैकलाक को 27 हजार रुपये माह, ठेके वालों क साढ़े सात हजार रुपये प्रति माह, संविदा वालों को 26 हजार रुपये प्रति माह और दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों को 170 रुपये प्रतिदिन वेतन दिया जाता है। ऐसे में एक माह में 9935500 रुपये की धनराशि शहर की सफाई पर खर्च की जाती है। इसके बाद भी शहर में हालात नारकीय हैं।
विज्ञापन

....
यहां-वहां गंदगी और जलभराव
इस मोहल्ले में कच्ची सड़क पर भरा पानी, जगह- जगह लगे कूड़े के ढेर, सड़क पर बहते पानी की वजह से लोगों का रहना किसी परेशानी से कम नही हैं। सपा सांसद की कोठी के पीछे प्लाट में भरे पानी से लोगों को निकलना मुसीबत बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज चौराहे पर वाटर वर्क्स रोड और राजकीय इंटर कॉलेज के गेट पर गंदगी बजबजा रही हैं। यहां के लिए आगरा, बरेली, मथुरा, दिल्ली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद के लिए लोगों के आना जाना लगा रहता है।
नेकपुर गली नंबर एक में पानी भरा रहने से दिक्कत होती है। मोहल्ला कल्याण नगर में बड़े-बड़े कूड़े के ढेरों और गली में भरे पानी की वजह से लोग बेहद परेशान हैं।

डीके वाली गली में गलियों की सफाई न होने की वजह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। शहर में मोहल्ला कल्याण नगर, नेकपुर, सम्राट अशोक नगर, जालधंरीसराय, शिवपुरम, आदर्श नगर, नेकपुर, ढाक वाली ज्यारत, शहबाजपुर, ब्राह्मपुर, नई सराय, नई बस्ती, शास्त्रीनगर, कबूलपुरा, लालपुल, मीरा सराय, नाहर खां सराय, टिकट गंज, चौबे मोहल्ला, सुभाष चौक, जवाहरपुरी, आदि मोहल्लों में कूड़े की भरमार हैं।
......
क्या कहते हैं, शहरवासी
हरीश चंद्र का कहना है कि यहां कोई सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आता है। महीनों से पड़ी गंदगी से बदबू आती रहती है।

आमिर ने बताया कि शहर में गंदगी की वजह से लोगों का जीना मुहाल है। हर तरफ गंदगी नजर आती है।

तारिक ने कहा कि चाहे सार्वजनिक स्थल हो, या फिर गलियां हर जगह गंदगी की वजह से लोगों में आक्रोश है।

अवनीश गुप्ता ने कहा कि शहर में गंदगी की वजह से लोग बेहद परेशान है। नगर पालिका में शिकायत की जाती है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed