{"_id":"59d3130f4f1c1b71548b57d2","slug":"141507005199-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण में योगदान पर डॉ.शैलेंद्र कबीर हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण में योगदान पर डॉ.शैलेंद्र कबीर हुए सम्मानित
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गांधी और शास्त्री जयंती के मौके पर सामाजिक वानिकी प्रभाग के सहयोग से एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण में योगदान पर डॉ. शैलेंद्र कबीर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. एमएस मित्तल ने पर्यावरण संरक्षण को आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। उन्होंने आम जनता से सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष कालेज के प्राचार्य डॉ. जीएस रावत ने पर्यावरण के संरक्षण और स्वच्छता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद् डॉ. शैलेंद्र कबीर ने कहा कि अंधाधुंध वन कटान और प्राकृतिक संसाधनों के निर्ममतापूर्ण से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। संयोजक डॉ. आरके शर्मा ने पर्यावरण की स्वच्छता पर बल दिया। डॉ. शिवराज कुमार ने काव्य पाठ किया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम, लोकेश शर्मा द्वितीय और शिखर कुमार मिश्र और खुशबू गुप्ता ने तृतीय स्थान पाया। कार्यक्रम में डॉ. आरके शर्मा, चीफ प्राक्टर डॉ. एसके सिंह, वन विभाग के विजय शंखधार, गिरीश बाबू आदि थे।